फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity supply will be shut down today

Ambala News: अंबाला सर्कल के 45 फीडर के क्षेत्र में आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be shut down today
अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल के 11 सब डिविजन के 45 फीडर के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से शाम तक बिजली प्रभावित रहेगी। ये जानकारी बिजली प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मॉडल टाउन सब डिविजन के किंग विहार, कैंट वन, एचवीपीएन कॉलोनी फीडर पर सुबह 9 से 11 बजे तक, स्विचिंग हाउस सेक्टर-7 फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, कांवला फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, मंडौर, धनकौर, पंजोखरा फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, वेस्ट सब डिविजन के सिटी वन फीडर पर सुबह 9 से 11.30 बजे तक, सिंघावाला, हिसार रोड, रूपोमाजरा, कनाल केस फीडर पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चौड़मस्तपुर के फीडर तेजां, मटहेड़ी शेखां फीडर पर सुबह 10 से 11.30 बजे तक, केसरी सब डिविजन के कालपी फीडर पर सुबह 10.30 से 12 बजे, तेपला फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, नंबर टू सब डिविजन के हरगोलाल, दाल मंडी फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे, बब्याल सब डिविजन के फीडर 11केवी बोह, कलरहेड़ी पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे, 11 केवी दयालबाग फीडर पर सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

वहीं बराड़ सब डिविजन के 11केवी खानपुरा, 11केवी सोहाता गोल्ड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, 11केवी बसंतपुरा फीडर पर सुबह 9 से 11 बजे, 11केवी प्रीत नगर फीडर पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक, नारायणगढ़ सब डिविजन के मोमानपुर फीडर पर सुबह 10 से 12.30 बजे, दुर्गा कॉलोनी फीडर पर सुबह 8 से दोपहर 1.30 बजे, बहोड़ व पीर माजरी फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे, शहजादपुर सब डिविजन के कक्कड़ माजरा, भेड़ों, बिछपड़ी, संतोखी फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रच्छेड़ी फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, नारायणगढ़ सब डिविजन के 11 केवी कंजाला फीडर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे, नंबर वन सब डिविजन के 11 केवी मंसूरपुर, कोंकपुर, खानपुरा, फड़ौली, गोदाम फीडर पर सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed