फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   electricity problam

तीन बडे सब स्टेशन की सप्लाई ठप, शाम तक छावनी की दर्जनों कालोनियों में रहा ब्लैक आउट

Mon, 19 Aug 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
electricity problam
बारिश के चलते छावनी के तीन बड़े सब स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। कई एरिया ऐसे हैं जहां पर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। अलबत्ता उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छावनी में बारिश का सिलसिला शनिवार से शुरू हुआ था लेकिन शाम को चार से पांच बजे बिजली की सप्लाई ने आंख मिचौली का खेल खेलना शुरू कर दिया। रात को जैसे ही बारिश तेज हुई तो बिजली की सप्लाई बंद हो गई। बारिश का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। इसलिए बिजली की सप्लाई पूरी रात बंद रहीं। घरों के में इनवर्टर तक बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

पूजा विहार में 20 घंटे से बिजली गुल
सब डिवीजन बब्याल के 66 केवी सब स्टेशन इंडस्ट्रीयल एरिया से जुड़े प्रभु प्रेम पुरम, पूजा विहार में बीते 20 घंटे से बिजली की सप्लाई नहीं है। पूजा विहार निवासी विजय, राकेश, मोहन, आरती, सुरजीत सिंह और आकाश चोपड़ा ने बताया कि कल शाम चार बजे बिजली की सप्लाई बंद हुई थी रविवार शाम चार बजे तक नहीं आई। बीते 20 घंटे की सप्लाई बंद होने से यहां के लोगों को बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

12 घंटे बंद रही बिजली
ब्राह्मण माजरा फीडर की बिजली सप्लाई शनिवार रात को 9 बजे बंद हुई थी पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह 9 बजे बिजली की सप्लाई बहाल हुई। इसीलिए फीडर से जुड़े करधान, नग्गल, खोजकीपुर, खुड्डा खुर्द, प्रोफसर कॉलोनी समेत अन्य एरिया में बिजली की सप्लाई रात भी बंद रहीं। रात भर लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथाीखाना और पालम विहार बंद
बारिश के चलते हाथीखाना और पालम विहार फीडर की बिजली की सप्लाई बंद रहीं। करीब 10 घंटे के पॉवर कट के बाद लोगों को बिजली सप्लाई नसीब हुई। पंजाबी बाग निवासी अमरजीत, रोहन, देशराज, अर्जुन सिंह ने बताया कि बारिश के चलते रात भर बिना बिजली सप्लाई रहना पड़ा। कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता।

दुकानदार भी परेशान
छावनी के सदर बाजार, निकलसन रोड, राय मार्केट, रेलवे रोड, कबाड़ी बाजार समेत अन्य दर्जनों बाजार के दुकानदारों को शाम के वक्त बिजली की सप्लाई गुल होने से दिक्कत झेलनी पड़ी। दुकानदारों ने कहा कि त्योहारी सीजन में बिजली सप्लाई उनके लिए हमेशा दिक्कत पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed