{"_id":"684b4fecbeb51aae820f4394","slug":"electricity-feeders-started-gasping-due-to-heat-half-hour-power-cuts-are-being-observed-in-urban-and-rural-areas-ambala-news-c-36-1-amb1003-144336-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्मी से हांफने लगे बिजली फीडर, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लग रहे आधे घंटे के कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्मी से हांफने लगे बिजली फीडर, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लग रहे आधे घंटे के कट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी लगातार सितम ढहा रही है। गुरुवार को भी तल्ख गर्मी पड़ने से पसीने छूटे। गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली लोड भी लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से बिजली निगम के ट्रांसफार्मर व फीडर भी हांफने लगे हैं। निगम ने बढ़ते लोड को देखते हुए आधे-आधे घंटे के बिजली कट भी लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, राहत यह भी रही कि पिछले दो दिन में लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिजली खपत भी बुधवार को 99.80 लाख यूनिट रिकॉर्ड की गई। अगर ऐसी ही गर्मी रही तो शुक्रवार को एक करोड़ से ऊपर खपत पहुंचने के आसार हैं।
-- -- -
रात व दिन में शहरी और ग्रामीण फीडर पर लगे बिजली कट
बिजली निगम ने लोड बढ़ने पर आधे घंटे के कट लगाने शुरू कर दिए हैं। बीते बुधवार-गुरुवार रात को बिजली कट लगे। ग्रामीण फीडर पर गुरुवार रात को 9 बजकर 10 मिनट से रात 9 बजकर 40 मिनट तक कट लगा। इसके बाद आधी रात में 12 बजकर 40 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक और शहरी फीडर पर रात 12 बजे से रात 12.30 बजे तक बिजली कट लगा। गुरुवार दिन में भी ग्रामीण फीडर पर 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 35 मिनट तक कट लगा। गुरुवार दिन में लो वोल्टेज होने से लोगों को दिक्कत भी झेलनी पड़ी। साथ ही लोड ज्यादा बढ़ने से फ्यूज उड़ने की शिकायत भी निगम में दर्ज की गई।
विज्ञापन
-- -- -- --
मरीजों में भी बढ़ रही समस्याएं
गर्मी के कारण अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जहां आए दिन ट्रामा में उल्टी दस्त और बुखार के मरीज देखने को मिल रहे हैं। रोजाना 20 से 30 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, नेत्र ओपीडी में भी आंखों में एलर्जी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि गर्म हवा के कारण आंखों से नमी चली जाती है। ऐसे में संक्रमण होने का खतरा रहता है, इसलिए आंखों को हमेशा ही ढक कर रखना चाहिए। धूप में निकलते समय चश्मा और हेलमेट पहने। इसके साथ ही आंखों में खुजली होने पर ठंडे पानी का छिड़काव करें।
-- -- -- --
दो दिन लू चलने का अलर्ट, फिर चल सकती है तेज हवा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। जो गर्म व खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और होने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवा चल सकती है। 14 जून को हवा में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है। जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई आने के आसार हैं। 15 से 17 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।
-- -- -
गुरुवार को ऐसा बढ़ा अधिकतम तापमान
समय अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
सुबह 5.30 बजे 31.8
सुबह 8.30 बजे 33.4
सुबह 11.30 बजे 38.2
दोपहर 2.30 बजे 40.2
शाम 5.30 बजे 41.0
-- -- -- -
जून माह में ऐसी बढ़ी खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
6 जून 62.03
7 जून 71.92
8 जून 79.77
9 जून 84.56
10 जून 92.42
11 जून 99.80