फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity Corporation facilities will be available under one roof from June

Ambala News: जून से एक छत से नीचे मिलेंगी बिजली निगम की सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation facilities will be available under one roof from June
शहर रोडवेज कार्यशाला के सामने बन रहा बिजली निगम का भवन। संवाद
अंबाला सिटी। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित कार्यों के लिए शहर में एक से दूसरे कोने में भटकना नहीं पड़ेगा। जून तक ये सभी काम एक ही छत के नीचे हो जाएंगे।
विज्ञापन

अंबाला शहर रोडवेज कार्यालय के सामने बिजली निगम की करीब पांच कनाल चार मरले जगह पर बने रहे चार मंजिला भवन का काम लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। अभी भवन बनने के बाद टाइल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरी तरह से तैयार होने के बाद बिजली निगम के शहर में अलग-अलग कोने में चल रहे तीन सब डिविजन और एक कार्यकारी अभियंता कार्यालय एक ही छत के नीचे आएंगे। इनके लिए इस भवन के बनने से बिजली निगम के कर्मचारियों को तो सुविधा होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

अभी आसानी से नहीं मिलते ऑफिस
शहर और ग्रामीण उपभोक्ताओं को अलग-अलग सब डिविजन में बांटा गया है। इन सब डिविजन में सब डिविजन ईस्ट, सब डिविजन वेस्ट, सब डिविजन मॉडल टाउन कार्यालय है। इनमें से कई कार्यालय निजी भवनों में चल रहे हैं। इससे उपभोक्ता को अगर अपने कार्य के लिए इन भवनों में जाना पड़ता है तो यह भवन लोगों को आसानी से नहीं मिलते। इससे लोगों को अपने कार्य के लिए शहर में भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जगह होने से काम होंगे तेज

अभी अगर किसी उपभोक्ता को अपने सब डिविजन में कार्य होता है तो वह पहले वहां जाता है और अगर उसे कार्यकारी अभियंता कार्यालय में जाना पड़ जाए तो इसके लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है। मगर एक जगह सभी कार्यालय बनने से उसे सभी सुविधाएं ही छत के नीचे मिल जाएंगी। अगर सब डिविजन अधिकारी नहीं मिलते तो कार्यकारी अभियंता को भी यहीं मिल सकेंगे। इसके लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा और बिजली संबंधित कार्य जैसे बिजली बिल शिकायत, कैश काउंटर पर बिल भरने, मीटर लगवाने और अपने कार्यों के लिए निगम अधिकारियों से भी यहीं मिल सकेंगे। इसके अलावा निगम के कर्मचारियों को भी अपने कार्यों के लिए दूर कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। इससे कार्य में तेजी आएगी।
वर्जन
शहर में एक ही छत के नीचे बिजली कार्यालय आएंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। यह भवन एक महीने में शुरू करने का प्रयास है।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, अंबाला सर्कल बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed