फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity bill of two year old child nine thousand in Ambala

परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी: दो साल के बच्चे का बिजली बिल नौ हजार, समस्या सुन अधिकारी भी हैरान

Wed, 12 Apr 2023 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2023 08:40 AM IST
सार

अंबाला सिटी के चौक दर्जियां वाला कॉलोनी में रहने वाले अश्वनी कुमार ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में बिजली विभाग की ओर से उनके दो वर्षीय बच्चे कुनाल और उनकी पत्नी अनुबाला के नाम पर नौ-नौ हजार बिजली बिल होने का विवरण दिया है।

विज्ञापन
Electricity bill of two year old child nine thousand in Ambala
electricity bill - फोटो : iStock

विस्तार

अंबाला सिटी के नारायणगढ़ रोड स्थित धूलकोट में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय में मंगलवार को आमजन की समस्याओं का निवारण करने के लिए बिजली दरबार लगाया। इसमें चौक दर्जियां कॉलोनी में रहने वाले अश्वनी कुमार ने अलग ही मामला बताया। उन्होंने बताया कि उनके दो साल के पुत्र का परिवार पहचान पत्र में नौ हजार रुपये बिजली का बिल दिखाया है, जिससे उसका राशन कार्ड कट गया। इस गलती का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


मामले को सुनकर हैरान रह गए अधिकारी
बिजली निगम के अधिकारी भी इस मामले को सुनकर हैरान रह गए। शिकायतकर्ता को समझाया और समाधान का आश्वासन दिया। दरअसल बिजली दरबार की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अंबाला के अधीक्षक अभियंता वीके बरनवाल की ओर से की गई, मंगलवार को लगाए बिजली दरबार में एक्सईएन सुखबीर सिंह, पंचकूला से सीनियर अकाउंट दलबीर कौशिक भी विशेष रूप से आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए उपस्थित रहे, मगर इस बिजली दरबार में मात्र दो उपभोक्ता ही अपनी समस्या लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


एक वर्ष से लाखों रुपये में आ रहा बिजली बिल
इसमें कैंट क्षेत्र के गांव मीठापुर से पहुंची एक महिला कृष्णा देवी ने बताया कि उसके घर में बिजली का मीटर उनके अपने बेटे दीपक कुमार के नाम से लगा है। इसका बिजली का बिल करीब एक वर्ष से लाखों में दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक एक वर्ष में करीब छह बिल बिजली विभाग की ओर से उनको भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान

हैरानी की बात यह है कि सभी बिलों में दी रुपयों की राशि विभिन्न प्रकार से दी जा रही है। कई बार आठ लाख, 10 लाख और 12 लाख तक बिल उनको भेजा है। बिल की भारी भरकम राशि को देखकर बीते एक वर्ष से ही बिजली निगम अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन बिजली बिल की राशि का कोई स्थाई समाधान नहीं किया। वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो मार्च महीने में बिजली निगम की ओर से पांच लाख 90 हजार 276 रुपये का बिजली बिल उन्हें दिया गया है।

लाखों के बिजली बिल से परेशान लोग

हर बार बिजली बिल में विभिन्न प्रकार से राशि का विवरण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता कृष्णा देवी की मानें तो उनके घर में मात्र दो पंखे व तीन लाइटें की लगी हुई है, परंतु बिजली विभाग की ओर से दिया लाखों का यह बिल कैसे आ रहा है। इसके बारे में कोई भी अधिकारी समाधान करने को तैयार नहीं हैं। बिजली निगम की ओर से दिए इस लाखों के बिजली बिल से वह काफी परेशान है। मंगलवार को शिकायत सुनने के बाद मौजूदा अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बिजली बिल की जांच कराकर शिकायत का निपटारा कर दिया जाएगा।

एक दो दिन में समस्या होगी हल

इस समस्या पर विभागीय सीए सूरज कुमार ने कहा कि इस समस्या का समाधान एक-दो दिन में करवा दिया जाएगा, वहीं उन्होंने शिकायतकर्ता को आश्वासन करते हुए कहा कि यह समस्या बिजली विभाग की ओर से नहीं हुई है। यह समस्या परिवार पहचान पत्र का आवेदन किए जाने के दौरान कहीं ने कहीं कुछ गलती हुई है। जिस वजह से इस प्रकार की समस्या सामने आ रही है। इस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाएगा व समस्या का समाधान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी से परेशानी

अंबाला सिटी के चौक दर्जियां वाला कॉलोनी में रहने वाले अश्वनी कुमार ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में बिजली विभाग की ओर से उनके दो वर्षीय बच्चे कुनाल और उनकी पत्नी अनुबाला के नाम पर नौ-नौ हजार बिजली बिल होने का विवरण दिया है, जबकि उनका बिजली बिल करीब 500 और 700 के आसपास ही रहता है।

पत्नी और दो वर्षीय बच्चे के नाम पर नौ हजार बिजली बिल का विवरण होने के बाद उनका राशन कार्ड कट चुका है। इसी प्रकार अन्य जरूरी दस्तावेजों में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मौजूदा बिजली विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र में दिए गए बिजली बिल विवरण को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed