फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electrical connection of couple in family identity card

Ambala News: परिवार पहचान पत्र में जोड़ा दूसरे का बिजली कनेक्शन

Fri, 05 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Electrical connection of couple in family identity card
नारायणगढ़। डैहर गांव निवासी सोहन लाल ने शिकायत दी कि उनकी फैमिली आईडी में किसी अन्य व्यक्ति का बिजली कनेक्शन जोड़ देने से उनका अंतोदय (गुलाबी) राशन कार्ड कट गया है। यह शिकायत वीरवार को उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उन्होंने एसडीएम शिवजीत भारती के समक्ष रखी। एसडीएम ने समस्या सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारी को इस समस्या के समाधान के आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, सड़क, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न जन-समस्याएं रखीं। हांडी खेड़ा गांव निवासी टहल सिंह ने बताया कि वह ट्यूबवेल ऑपरेटर है और उसे लंबे समय से मानदेय नहीं मिल रहा। बिमल कुमार ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में किसी और का बिजली कनेक्शन दर्ज कर दिया गया है। वार्ड 7 चानना कॉलोनी से दर्शनी देवी ने गली में बने रैंप से संबंधित, रामपुर गांव की सोनिया ने गलत आधार नंबर आपस में परिवार पहचान पत्र में जोड़ने, काला आम्ब से ममता ने बीपीएल कार्ड बनवाने, रतौर गांव से निर्मल सिंह ने बीपीएल कार्ड कटने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed