फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electric bus route and fare finalised

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों का रूट, किराया फाइनल

Thu, 17 Jul 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Electric bus route and fare finalised
अंबाला। एक महीना पहले पंचकूला, जीरकपुर, बराड़ा और यमुनानगर मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू किया गया था। ट्रायल के बाद इन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को अच्छा रिस्पांस मिला। जिसके बाद बसों के यह रूट फाइनल कर दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन रूटों का किराया फाइनल कर दिया है। जिसमें अंबाला छावनी से यमुनानगर 105 रुपये, पंचकूला 105 रुपये, जीरकपुर 65 रुपये, दोसड़का 45 रुपये, साहा 30 रुपये रखा गया है। अंबाला डिपो के पास 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इन बसों का संचालन अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, अंबाला सिटी से बोह तक किया जा रहा है। अंबाला सिटी से वाया अंबाला कैंट, पंचकुला और जीरकपुर मार्ग पर दो इलेक्ट्रिक बसें संचालन कर रहीं हैं, यह दोनों बसें सुबह और शाम को दो फेरे लगा रही हैं। इसी तरह से छावनी बस स्टैंड से बराड़ा के लिए सुबह एक बस का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह और शाम दो इलेक्ट्रिक बसों का यमुनानगर के लिए संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी से बोह के लिए सुबह के समय संचालन किया जा रहा है। दिनभर में यह बस अंबाला सिटी से अंबाला छावनी बस स्टैंड के फेरे लगा रही है। वहीं पांच इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के दिनभर चक्कर लगाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed