{"_id":"67c4bdca2e92c273b7007e97","slug":"election-officer-inspected-the-center-ambala-news-c-36-1-amb1003-138510-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निर्वाचन अधिकारी ने किया केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निर्वाचन अधिकारी ने किया केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन
शहर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर। डीआ
अंबाला सिटी। निकाय चुनाव के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया के लिए रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी अजय सिंह तोमर और रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम दर्शन कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित स्टॉफ से मतदान की जानकारी ली। समस्याओं को भी पूछा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण करते हुए सेक्टर-9 स्थित राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव एजेंट के साथ-साथ प्रजाइडिंग ऑफिसर से यहां पर हो रही मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कितनी वोट डल चुकी है, उस बारे भी जानकारी ली और सीयू (कंट्रोल यूनिट) के माध्यम से डाली गई वोटों का आंकलन भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ एजेंट के आईडी कार्ड भी चैक किए।
इसके बाद सेक्टर-8 स्थित राजकीय प्राइमरी मिडिल स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र में भी जाकर वहां चल रहे मतदान प्रक्रिया की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने यहां पर भी उपस्थित स्टॉफ से मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की और यहां पर भी कितनी वोट पोल हो चुकी है उसकी भी जानकारी ली।
विज्ञापन
इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर-9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। यहां पर सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम भी देखा और अन्य व्यवस्था बारे रिटर्निंग अधिकारी से जानकारी हासिल की। रिटर्निंग अधिकारी दर्शन कुमार से ईवीएम को जमा करवाने की व्यवस्था के साथ-साथ यहां किए गए प्रबंध के बारे में भी जानकारी ली।