फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election noise stopped, polling parties will leave today in 267 buses

Ambala News: थमा लोस चुनाव का शोर, 267 बसों में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Election noise stopped, polling parties will leave today in 267 buses
अंबाला। चुनाव प्रचार वीरवार की शाम छह बजे थम गया मगर इससे पहले दिनभर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश की। दूसरी ओर चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को सुबह आठ बजे अपने केंद्रों पर सामान लेने के लिए पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से मतदान कराने को सामान दिया जाएगा। किट बैग में 70 के लगभग सामान होगा। वहीं पोलिंग पार्टियाें को लाने ले जाने के लिए 267 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने जहां अंबाला शहर के बाजारों में समर्थकों संग प्रचार किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने साहा में रोड किया। समर्थकों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार कर प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया। अन्य दलों की बात करें तो इनेलो प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह ने यमुनानगर से लेकर अंबाला शहर तक काफिला निकाला। बसपा प्रत्याशी पवन रंधावा ने भी अंबाला कैंट में जनसभा को संबोधित किया। इस शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रत्याशी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला लोकसभा के अलग अलग हलकों का आकलन करते नजर आए।
विज्ञापन



विदित हो कि अंबाला में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलियों को इस बार चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए पर्याप्त समय दिया। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को दो महीने आठ दिन का प्रचार के लिए समय मिला था। इस दौरान विभिन्न दलों द्वारा उठाए मुद्दों की बात करें तो भाजपा ने राष्ट्रवाद, धारा 370 को हटाने का फैसला, सेना को मजबूत करने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों को उठाया। वहीं कांग्रेस ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अग्निवीर योजना, संविधान बचाने, महिलाओं व किसानों को न्याय जैसे मुद्दे उठाए। इसी प्रकार इनेलो ने किसानों से जुड़े मुद्दे, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए। बसपा और जजपा के मुद्दे भी विपक्ष के मुद्दों के इर्द गिर्द ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

लोकसभा क्षेत्र में 2083 बूथ बनाए

अंबाला लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा हलकों में कुल 2083 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों को एक बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट, एक वीवीपैट के साथ मतदान कराने को किट मुहैया कराई जाएगी। इस कार्य के लिए अंबाला सिटी में ओपीएस स्कूल, कैंट विधानसभा में एसडी कॉलेज, बीपीएस पैलेनेटोरियम में नारायणगढ़ तो डीएवी रिवरसाइड में मुलाना विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को सामान दिया जाएगा।



----

सी विजिल पर 838 शिकायतें मिलीं



लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान अभी तक जिले में कुल 838 शिकायतें आ चुकी हैं। जिनमें से 787 का निपटान किया जा चुका है। कुछ शिकायतें अनुमति के साथ भी पाई गई हैं। इन शिकायतों में अधिकतर होर्डिंग बोर्ड, फ्लैक्स, ई-रिक्शा पर नियम विरुद्ध प्रचार, बिना अनुमति के राजनीतिक कार्यक्रम के लिए सड़क जाम करना आदि शामिल हैं। जिन पर निर्वाचन विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया है। इसके साथ ही दीवारों पर बने पोस्टरों को भी पेंट द्वारा हटवाया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिर्फ अनुमति प्राप्त स्थानों पर ही चुनाव संबंधी प्रचार सामग्री को लगाया जा सकता है। प्रचार बंद होने के चलते अब सी-विजिल पर 48 घंटों तक पैनी नजर रहेगी। टीमें रात के समय में भी एक्टिव रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए टीमें तैनात रहेंगी। जिससे आचार संहिता का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न हो सके। इसके साथ ही पुलिस टीमें भी जगह जगह नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed