फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election material of independent candidate Sonia Chaudhary removed

अंबाला नगर निगम चुनाव: आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी की हटाई गई चुनाव सामग्री, भड़के समर्थक; जमकर हुआ बवाल

Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
सार

मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी की गुरुवार देर रात प्रचार सामग्री उतारने के मामले ने तूल पकड़ लिया। सोनिया चौधरी के समर्थकों ने जमकर बवाल किया जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
Election material of independent candidate Sonia Chaudhary removed
चुनाव सामग्री हटाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी की गुरुवार देर रात्रि प्रचार सामग्री उतारने के मामला ने तूल पकड़ लिया। अपने आप को नगर निगम के कर्मचारी बताने वाले कुछ युवक आजाद प्रत्याशी की पूजा साड़ी कॉम्पलेक्स के पास कालका चौक पर लगी लड़ियां उतार रहे थे। इसी दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने कर्मचारियों को रोक लिया। 
विज्ञापन


उनसे आदेश और आईडी कार्ड पूछा तो वह उनके पास नहीं था। ऐसे में प्रत्याशी के समर्थकों ने युवकों को पकड़ लिया। जिस स्थल पर यह विवाद हो रहा था वहां पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के अधिकारियों से आजाद प्रत्याशी के समर्थकों की बहस होती दिख रही है। 
विज्ञापन


समर्थक नगर निगम कर्मचारियों से आदेश और आईडी कार्ड पूछ रहे हैं मगर कर्मचारियों के पास कार्ड नहीं थे। ऐसे में पुलिस युवकों को छोड़ने की बात कहती है तो समर्थक भड़क जाते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम की टीम पर लगातार आजाद प्रत्याशी के पोस्टर उतारने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी की गुरुवार देर रात प्रचार सामग्री उतारने के मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed