{"_id":"6a7b9015a0d9c9976e060683","slug":"elderly-woman-dies-of-electric-shock-from-fan-wire-ambala-news-c-36-1-sknl1017-167711-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंखे के तार से लगा करंट बुजुर्ग महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंखे के तार से लगा करंट बुजुर्ग महिला की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तोपखाना परेड क्षेत्र में सोमवार रात घर में पोते के कांवड़ लेकर आने की खुशी में स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, तभी पंखे के तार से करंट लगने से बुजुर्ग महिला मुन्ना देवी (70) की मौत हो गई।
इस दुर्घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। तोपखाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में बुजुर्ग के पोते अमन की तहरीर पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की है।
मृतक महिला के पोते अमन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपू हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए गया था। सोमवार को जब अंबाला पहुंचने के बाद स्वागत की तैयारियां कर रहे थे। मुन्ना देवी भी पहले बाजार से सामान खरीदकर आई थी और थाली सजा रही थी। परिवार के सदस्य सभी बाहर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह कुछ देर बाद वापस लौटते तो देखा कि मुन्ना देवी बेसुध हालत में पड़ी थी। पंखे के तार से हाथ पर करंट का निशान था। जब तक वह कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उस समय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया था।