फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly voter got misunderstanding, video went viral

Ambala News: बुजुर्ग मतदाता को हुई गलतफहमी, वीडियो हुई वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly voter got misunderstanding, video went viral
बराड़ा। लोकसभा चुनाव के बीच बराड़ा के मॉर्डन स्कूल में बने बूथ नंबर 210 के बाहर एक महिला की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई। इसमें बुजुर्ग महिला कहती दिख रही थी कि जब वह बूथ पर वोट डालने के लिए गई तो बाहर पता चला कि उनकी वोट तो डल चुकी है जबकि वह पर्ची लेकर अब डालने आई है। cजैसे ही यह वीडियो प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंची तो बराड़ा एसडीएम अश्वनी मलिक ने तुरंत संज्ञान लिया और अपनी एक टीम को संबंधित बूथ पर भेजा। जैसे ही टीम पहुंची तो पता चला कि महिला अपने पति के साथ बूथ पर वोट डालने के लिए आई थी और उन्होंने तब तक वोट भी डाल दिया था। जब महिला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसी बूथ पर एक अन्य व्यक्ति वोट कटने की बात कहते हुए बाहर आ गया था, उसी के साथ वह भी बाहर आ गई थी। इसी दौरान वीडियो बनाई गई थी वो वायरल हो गई। हालांकि जिस व्यक्ति ने हंगामा किया था उसका वोट 210 नंबर बूथ पर न होकर 209 में था। जब यह स्थिति स्पष्ट हुई तो महिला ने अपना मतदान कर लिया। इसी प्रकार अंबाला शहर नाहन हाउस निवासी पुनीत की भी एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें पुनीत कह रहा था किसी ओर ने उसके स्थान पर वोट डाला है। पुनीत ने बताया कि वह शहर के सोहन लाल डीएवी स्कूल में मतदान करने के लिए आया था। कर्मचारियों ने उसे समझाकर दोपहर बाद वोट डलवाई।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed