फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly murdered with sharp weapon, case against three

Ambala News: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly murdered with sharp weapon, case against three
मुलाना। तलहेड़ी गुजरान गांव में 58 वर्षीय रामकुमार पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घर से दूर बाड़े में चारपाई पर पड़े रामकुमार के शव को वीरवार सुबह उसकी पत्नी अछरो देवी ने देखा। शव के सिर पर धारदार हथियार के वार थे। मामले में मृतक के पुत्र राजबीर ने गांव के ही रहने वाले तीन लोगों पर उसके पिता की हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ वीरवार सुबह हत्या के मामले में आरोपी सतीश की भी मौत हो गई। सतीश की मौत हार्ट अटैक से हुई, बताई जा रही है। जबकि उसके द्वारा सुसाइड करने की चर्चा भी है।
विज्ञापन

परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे कर दिया है। रामकुमार की हत्या की सूचना मिलते ही मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पंहुचे। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मौके से किसी प्रकार का कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस को दी शिकायत में राजबीर कुमार वासी तलहेडी गुजरान गांव ने बताया कि उसका गांव के बीच में घर है । सड़क के किनारे जोहड़ के पास पशुओं का बाड़ा है। इस पशुओं के बाड़े पर उसके पिता रामकुमार रात के समय वहीं सोते थे। शिकायत के अनुसार हर रोज की तरह ही वीरवार सुबह करीब छह बजे के राजबीर की माता अछरो देवी रामकुमार को चाय देने के लिए गई तो देखा की रामकुमार चारपाई पर है और उसके सिर व माथा खून से लथपथ है।
विज्ञापन

किसी ने तेज हथियार से उस पर कई वार किए हुए थे। वहां पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। उसने तुरंत अपने भतीजे जतिन को मौके पर बुलाया। जतिन गांव के डॉक्टर को बुलाकर लाया। डॉक्टर ने जब रामकुमार की नब्ज जांची और उसे मृत करार दिया। शिकायत के अनुसार रामकुमार के दोनों बेटे राजबीर व विकास ने गांव वालों से पूछताछ की तो पता चला कि बुधवार की रात करीब 9.30 बजे गांव का ही सतीश कुमार व उसका भतीजा मंदीप उर्फ दीपा व सतीश कुमार का नौकर दारा सिंह तीनों रामकुमार के साथ उनके पशुओं के बाड़े पर शराब पी रहे थे। शिकायतकर्ता ने तीनों आरोपियों पर उसके पिता की तेजधार हथियार से हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सतीश की मौत हो गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।

सुरेंद्र सिंह, प्रभारी थाना, मुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed