{"_id":"68f29076ae64a386f6067e57","slug":"elderly-man-beats-hospital-security-guard-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151600-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुजुर्ग ने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुजुर्ग ने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में पोते के पैदा होने के बाद नशे में धुत्त दादा ने जमकर उत्पात मचाया। डॉक्टरों की पार्किंग में घुसने पर बुजुर्ग ने सिक्योरिटी गार्ड से बहस होने के बाद उसकी पिटाई कर दी। जब बीचबचाव करने के लिए अन्य पांच सिक्योरिटी गार्ड आए तो उन पर भी हमला कर दिया। एक मीडियाकर्मी के साथ भी मारपीट की।
बुजुर्ग ने बुलेट बाइक से रॉड निकालकर हमला करने का भी प्रयास किया। पुलिस के जवानों ने आकर अन्य लोगों की मदद से हमलावर पटियाला जिले के गांव जमीतगढ़ निवासी सुच्चा सिंह को काबू किया। चोटिल होने वालों में सुरक्षा इंचार्ज राजबीर, सुरक्षा कर्मी जसबीर, योगेश, दीपक और दीपचंद शामिल थे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस कर्मियों से की बदसलूकी : हमलावर पटियाला जिले के गांव जमीतगढ़ निवासी सुच्चा सिंह शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अपने दो बच्चों को लेकर बुलेट बाइक पर सवार होकर अस्पताल पहुंचा था। पोते के जन्म पर वह अस्पताल आया था। सुरक्षा कर्मियों ने जब उसे बताया कि डॉक्टरों की पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करें व बाहर पार्किंग का उपयोग करें तो वह तैश में आ गया। सुरक्षा कर्मी जसबीर ने जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की, सुच्चा सिंह ने थप्पड़ मार दिया, इसके बाद उसने अपनी बुलेट से स्टील की रॉड निकाल ली और जसबीर पर हमला कर दिया। जसबीर के बचाव में पहुंचे दूसरे सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी एक के बाद एक मारपीट की। मौके पर चौकी से एक पुलिस कर्मी पहुंचा तो हमलावर सुच्चा सिंह ने पुलिसकर्मी को भी धमकाना शुरू कर दिया। इस बीच हमलावर के चार बदमाश भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्डाें ने अस्पताल परिसर में जताया रोष : इस मारपीट के बाद गुस्साए सिक्योरिटी गार्डों ने एकजुट होकर जमकर रोष जताया। जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। कहा कि अस्पताल में उनकी रक्षा कौन करेगा। पहले भी कई बार अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड व अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट हो चुकी है, लेकिन कर्मियों की सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है।