{"_id":"60e9ff308ebc3edf8f0460a1","slug":"elderly-dies-in-road-accident-ambala-ambala-news-knl760540122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार से लौट रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार से लौट रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अधोई के पास टाटा पिकअप वाहन की चपेट में आकर शाहाबाद वासी 65 वर्षीय करनैल सिंह की मौत हो गई। वह रिश्तेदार की मौत के बाद संस्कार में शामिल होकर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे थे। कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने बेटे को एक्टिवा से उतारा था। हादसे में आरोपी चालक भी बेहोश हो गया था। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के बेटे सतनाम सिंह की शिकायत पर बराड़ा थाने में सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
ड्राइवरी करने वाले शाहाबाद के गांव लखमड़ी वासी 47 वर्षीय सतनाम सिंह के अनुसार मौसी के परिवार में मौत हो गई थी। वह अपने पिता जरनैल सिंह के साथ अंतिम संस्कार के बाद एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहा था। अधोई बस अड्डे पर रिश्तेदार का फोन आया कि आज यहीं रुक जाओ। मुझे बस अड्डे पर उतारकर पिता शाहाबाद की तरफ निकल गए।
अधोई के पास एक टाटा पिकअप वाहन ने पीछे से एक्टिवा में टक्कर मार दी। नीचे गिरने से मेरे पिता को काफी चोटें लगी थी। आरोपी चालक भी अपनी गाड़ी में ही बेहोश हो गया। मैंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। टाटा चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। बराड़ा थाना प्रभारी शैलेंद्र के अनुसार सड़क हादसे में मौत की घटना की जांच जारी है।