फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elderly Charanjit Kaur's photo appeared on 223 ballot papers In Ambala

Haryana: बुजुर्ग चरणजीत कौर के 223 वोटाें पर फोटो, लोग कहते थे आप अब आई हो आपके फोटो वाले तो कई वोट डाल गए

Sat, 08 Nov 2025 11:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Nov 2025 11:50 AM IST
सार

बुजुर्ग महिला का बेटा हैप्पी धकोला गांव से सरपंच का चुनाव लड़ चुका है। उनकी माता की फोटो लगे 223 वोट है वो भी सिर्फ 2 बूथों पर । उनका कहना है उन्होंने इस मुद्दे को लेकर धरने तक दिये लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन
elderly Charanjit Kaur's photo appeared on 223 ballot papers In Ambala
बुजुर्ग चरणजीत कौर - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला की मुलाना विधानसभा में आने वाले गांव धकोला में एक बुजुर्ग चरणजीत कौर की 223 वोट बनने का मामला राहुल गांधी ने उठाया था। इस मामले को लेकर बुजुर्ग का कहना है उनके कई बार शिकायत करने के बावजूद वोटों से उनका फोटो नहीं हटाया गया। राहुल गांधी ने फर्जी वोटों का मुद्दा उठाया। जिसमे अंबाला की मुलाना विधानसभा के धकोला गांव का जिक्र किया। उसमे बुजुर्ग चरणजीत कौर की 223 वोटों पर फोटो होने की लिस्ट दिखाई।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर धकोला गांव की बुजुर्ग महिला से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर इसे शरारत बताया और कहा प्रवासियों की फर्जी वोट बनाई गई है। फोटो का इस्तेमाल उनका किया गया है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नही लिया। बुजुर्ग ने कहा जब वो गांव में वोट करने जाती है तो पुलिस व वहां बैठे लोग उन पर हंसते थे कि माता जी अब वोट करने आई हैं सुबह से कितने लोग उनकी फोटो लगी फर्जी वोट से मतदान कर चले गए।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला का बेटा हैप्पी धकोला गांव से सरपंच का चुनाव लड़ चुका है। उनकी माता की फोटो लगे 223 वोट है वो भी सिर्फ 2 बूथों पर । उनका कहना है उन्होंने इस मुद्दे को लेकर धरने तक दिये लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने इसे सीधे विरोधी पार्टियों की शरारत बताया और कहा प्रवासियों की फर्जी वोट बनवा कर यह सब खेल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed