फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   eight man injured in clash to gain land

जमीन पाने को बहा आठ लोगों का खून

Wed, 02 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 02 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
eight man injured in clash to gain land

सरसेहड़ी इलाके में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर हथियार चले, जिसमें दोनों तरफ आठ लोग बुरी तरह से लहूलूहान हो गए। आठों को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

सरसेहड़ी इलाके में मंगलवार देररात आमने-सामने रहने वाले कुछ लोगों में झड़प हो गई। एक पक्ष के घायल लाल सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर पर थे कि उनके पड़ौस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने वहीं गली में कब्जा करना शुरू कर दिया था।

ये देखकर वे लोग अपने घर से बाहर आ गए और दूसरे पक्ष के लोगों को कब्जा करने से मना करने लगे। बस, इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। लाल सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर  तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसमें उसके समेत चाचा राज सिंह, रमिंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह घायल हो गए। उधर, इसी झगड़े में दूसरे पक्ष के दर्शन सिंह, सतपाल सिंह, सतनाम सिंह व राज सिंह भी बुरी तरह घायल हैं। इस गुट के घायलों ने पहले गुट के घायलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहले गुट के लोगों ने उन पर हथियारों से हमला किया है, जिससे उन्हे चोटें आई हैं।

विज्ञापन

लहूलुहान मरीजों को नहीं मिले बेड

सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में अचानक आठ लहुलूहान गंभीर लोग सिविल अस्पताल में पहुंच गए। इसे देखकर इमरजैंसी वार्ड में कार्यरत स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। क्योंकि इमरजैंसी वार्ड पहले से ही विभिन्न तरह के मरीजों से भरा हुआ था। कार्यरत स्टाफ ने खूनी संघर्ष में घायल आठों लोगों की मरहम पट्टी की और सभी के परिजनों को सलाह दी कि वे इन घायलों को घर ही ले जाएं, क्योंकि यहां अस्पताल में जगह नहीं है। ये सुनकर घायलों के तीमारदारों में खासा रोष पैदा हो गया। मगर मरीज की हालत को देखते हुए वे लहुलूहान घायलों को पट्टी करवाकर घर वापस ले जाने पर मजबूर हो गए। ड्यूटी डाक्टर का कहना है कि जनरल वार्ड भी मरीजों से भरा है, इसलिए घायलों के समक्ष ये स्थिति पेश आई।

विज्ञापन


युवक को घायल कर झाड़ियों में फेंका

टांगरी नदी के बांध से गुजर रहे एक युवक पर करीबन बारह हमलावर युवकों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। हमलावर युवक को मारकर वहीं बांध के पास झाडिय़ों में फैंक गए।

युवक साहिल ने बताया कि वे देररात अपना काम निपटाकर टांगरी के पास से अपने घर वापस जा रहा था। तभी करीबन बारह लड़कों ने उसे घेर लिया और उसकी हथियारों से पिटाई कर दी। उसके बाद उन्होंने उसे वहीं झाडिय़ों में फैंक दिया। उसके बाद वहीं मौजूद कुछ लोगों ने युवक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

परिजन मौके परपहुंच और लहुलूहान युवक साहिल को झाडिय़ों में से बाहर निकाला और उसे लेकर कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे उपचार दिया गया। घायल ने बताया कि दिन में इन्ही आरोपी युवकों से उसके दोस्त की लड़ाई हुई थी, जिसमें वे भी अपने दोस्त के साथ था। इसी रंजिश के चलते अब रात को उन्ही हमलावर युवकों ने उस पर भी हथियारों से हमला किया है। युवक ने पुलिस को हमला करने वाले सभी बारह लड़कों के नाम बता दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed