फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight lakh rupees grabbed in the name of getting a clerk

करनाल में पकड़े आंतकियों से जुड़ा अंबाला में मिले 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees grabbed in the name of getting a clerk
अंबाला। मार्च में नेशनल हाईवे (चंडीगढ़-अंबाला) के नजदीक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमयू) के पास मिले तीन हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, आईईडी व टाइमर की कड़ियां करनाल में पकड़े गए आतंकियाें से जुड़ रही हैं। करनाल के बसताड़ा टोल के पास पकडे़ गए ये आतंकी दस दिन की रिमांड पर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन आतंकियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ जगहों पर विस्फोटक सामग्री और आईईडी रखी थी, लेकिन वह यह नहीं जानते कि वह जगह हरियाणा की थी या पंजाब की। दरअसल, अंबाला में भी जहां तीन हैंड ग्रेनेड और आईईडी मिले थे, वह हरियाणा-पंजाब की सीमा है।
विज्ञापन

काबिलेगौर है कि अंबाला शहर की महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सद्दोपुर के नजदीक खाली मैदान में 20 मार्च को उक्त विस्फोटक सामग्री व हैंड ग्रेनेड टाइमर और डेटोनेटर के साथ मिले थे। उस वक्त भी यहीं अंदेशा लगाया जा रहा था कि यह हथियार पाकिस्तान से आतंकियों को सप्लाई करने के लिए भेजे गए थे। इसी दौरान यह भी आशंका जताई जा रही थी कि इस विस्फोटक सामग्री व हैंड ग्रेनेड के जरिए चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस समेत केंद्रीय एजेंसियां भी इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इसी बीच इन जांच एजेंसियों को करनाल में पकड़े गए इन आतंकियों से कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे ये सामने आ रहा है कि अंबाला में यह विस्फोटक सामग्री व हैंड ग्रेनेड इन्हीं आतंकियों ने वहां रखे थे मगर यह आतंकी अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि जहां उन्होंने ये सामग्री रखी थी वह पंजाब की हद थी या हरियाणा की। सूत्र बताते हैं कि इन आतंकियों को निशानदेही के लिए करनाल पुलिस अंबाला भी ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला के एसपी जश्नीप सिंह रंधावा भी मानते हैं कि करनाल से जो आतंकी पकड़े गए हैं। उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में यह माना है कि उन्होंने कुछ जगह आइईडी और विस्फोटक सामग्री रखी थी। उनसे करनाल पुलिस पूछताछ कर रही है। करनाल पुलिस के इनपुट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed