{"_id":"6695c780dc31943aae0db884","slug":"eight-beds-reserved-in-hospitals-for-dengue-and-two-each-for-chc-ambala-news-c-36-1-ame1006-126207-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेंगू के लिए अस्पतालों में आठ और सीएचसी के लिए दो-दो बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेंगू के लिए अस्पतालों में आठ और सीएचसी के लिए दो-दो बेड आरक्षित
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश होने के बाद डेंगू के लिए विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने अस्पताल में मरीजों के लिए बेड भी आरक्षित करने शुरू कर दिए है। विभाग ने अस्पतालों में आठ आठ और प्रत्येक सीएचसी में दो दो बेड आरक्षित किए हैं। इसके साथ ही विभाग ने आईएमए को भी पत्र लिखा है। जिसमें डेंगू के मामलों से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों को डेंगू के मामलों की सारी जानकारी विभाग को देनी होगी। अगर किसी विशेष क्षेत्र से भी लोग निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे तो उसका भी ब्यौरा अस्पतालों को देना होगा। इसके साथ ही एनएस वन टेस्ट के लिए निजी अस्पताल 600 रुपए से अधिक नहीं ले सकते हैं। अभी तक डेंगू या मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
लोगों को बनाएंगे प्रतिभागी
डॉ सुनील हरि ने बताया कि इस बार डेंगू को हर हाल में हराना है। जिसके लिए वे इस अभियान में लोगों को भी शामिल करेंगे और कोरोना की तरह लोगों डेंगू के प्रति भी जागरूक करेंगे। जब लोग इस मुहीम में शामिल होंगे तभी डेंगू के मामलों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि मलेरिया की तरह डेंगू मुक्त होने के लिए लोगों को भी सचेत होना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अभी तक 100 को थमाए नोटिस
विभाग की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। अभी तक 100 घरों को लारवा के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही स्लाइड टेस्ट भी किए जा रहे हैं। अभी तक विभाग कर्मचारियों ने 49 हजार 100 लोगों के टेस्ट कर दिए हैं। डेंगू लारवा की जांच के लिए 50 ब्रीडिंग चेकर और 800 आशा व एएनएम वर्कर्स काम में जुटी हुई है।
-- -- -- -- -- -
विभाग अपनी पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। विभाग का लक्ष्य है कि मलेरिया की तरह डेंगू के मामलों पर भी नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
डॉ सुनील हरि, एमओ, स्वास्थ्य विभाग अंबाला