फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight accused named for creating ruckus on Holi

Ambala News: होली पर हुड़दंग करने के आठ आरोपी नामजद

Fri, 05 Apr 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Eight accused named for creating ruckus on Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। होली पर हाथों में डंडें व गंडासी लेकर हुड़दंग मचाना युवकों को भारी पड़ गया। उस समय कावीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने एएसआई यशराज की शिकायत पर गुरतेज सिंह, जसराज सिंह, अमन कुमार, एकव्य, वंश, निशांत, प्रदीप उर्फ लैफ्टी, सागर व अन्य पर मामला दर्ज कर किया है।
जांच अधिकारी एएसआई यशराज ने बताया कि होली के मौके पर 25 मार्च को सिटी के प्रेम नगर में लड़के बाइकों पर सवार होकर रंगों की होली खेलने की आड़ में हुड़दंग मचाते हुए आबादी की गलियों में अमन शांति भंग कर रहे थे। ऐसे में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन हुड़दंगियों द्वारा हुड़दंग मचाते हुए वीडियो वायरल हुई।
विज्ञापन

इनमें गुरतेज सिंह, जसराज सिंह, अमन कुमार, एकल्वय, वंश, निशांत, प्रदीप उर्फ लेफ्टी, सागर आदि वीडियो में बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पाया कि लड़के अपने हाथों में डंडे, गंडासी इत्यादि हाथों में लेकर कई बाइकों पर रंगों से लथपथ होते हुए हुड़दंग मचाते हुए दहशत फैला रहे थे और शांति भंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed