फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Efforts to prevent floods begin

Ambala News: बाढ़ से बचाने की कवायद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Efforts to prevent floods begin
अंबाला छावनी के इंड​स्टि्रयल एरिया में मिट्टी डालकर बनाया अस्थाई मिट्टी का बांध
अंबाला। मानसून की दस्तक के बाद इंडस्टि्यल एरिया में हजारों करोड़ की इंडस्ट्री पर मंडरा रहे बाढ़ को खतरे को दूर करने की कवायद तेज हो गई है। एक ओर जहां सिंचाई विभाग की तरफ से टांगरी नदी पर इस ओर बांध बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह तीन से चार फीट तक इंडस्टि्रयल एरिया के ठीक बाहर हाईवे के बीच बनाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि आसपास की कॉलोनियों में जलभराव होने के बाद सारा पानी टांगरी में न जाकर इंडस्टि्रयल एरिया में मार करता है जबकि टांगरी उफान पर आती है तो वो पानी भी इसी में मार करता है।इसको ध्यान में रखते हुए इस बांध का निर्माण किया जा रहा है। इसका काम तेजी से चल रहा है। दरअसल, छावनी के इंडस्टि्रयल एरिया में दर्जनों छोटी-बड़ी फैक्टरी है।
विज्ञापन

सात प्वाइंट कमजोर मिले तो आरसीसी से किया जा रहा पक्का

दरअसल, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक चंडीगढ़ सुशील सारवान ने गत दिवस इंडस्ट्रियल एरिया में दौरा किया था। इस एरिया के चारों ओर ऊंचाई को बढ़ाने का काम करवाया था। वहीं, सात प्वाइंट कमजोर लगे थे, उस स्थान पर 2.4 मीटर ऊंचाई की आरसीसी से पक्का करने के लिए संबंधित ठेकेदार को तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे। उस पर भी काम चल रहा है जबकि कारोबारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचला एरिया होने के कारण हो जाता है जलभराव, करोड़ों का हो चुका नुकसान

दरअसल, इंडस्टि्रयल एरिया काफी नीचा है। अंबाला-जगाधरी राजमार्ग से भी नीचा है। यहीं कारण है कि भारी बरसात हो या फिर बाढ़ की स्थिति तो जलभराव हो जाता है। ऐसे में साइंस कारोबारियों का भारी नुकसान होता है। पिछली बाढ़ ने भी काफी तबाही मचाई थी। कारोबारियों की मशीनें डूबने के साथ-साथ गाड़ियां तक डूब गई थी। जबकि अभी तक उन्हें मुआवजा तक नहीं मिला।

अंबाला छावनी के इंडस्टि्रयल एरिया में मिट्टी डालकर बनाया अस्थाई मिट्टी का बांध

अंबाला छावनी के इंडस्टि्रयल एरिया में मिट्टी डालकर बनाया अस्थाई मिट्टी का बांध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed