फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Effect of weather, OPD reached 1500

Ambala News: मौसम का असर, ओपीडी 1500 पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Effect of weather, OPD reached 1500
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाईनों में खड़े मरीज।

विज्ञापन
अंबाला सिटी। बदलते मौसम की ओर से बीमारियों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो जहां पिछले दिनों प्रतिदिन 800 से 1000 ओपीडी थी, सोमवार को 1400 से 1500 तक पहुंच गई।
इसमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त, चिकनगुनिया, शुगर, बीपी, दमा और सांस से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त उपचार लेने आ रहे हैं, हालांकि डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है। नागरिक अस्पताल में सुबह करीब सात बजे से पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं, वहीं नागरिक अस्पताल ओपीडी में सेवाएं दे रहे डॉ. हर्ष, डॉ. अर्पिता गर्ग और डॉ विशाल ने बताया कि वर्तमान स्थिति के अनुसार मरीजों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान डॉक्टरों ने यह भी बताया कि दमा व सांस से संबंधित मरीज कहीं न कहीं वायु प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन

छोटे बच्चों में ज्यादातर वायरल बुखार के साथ-साथ खांसी-जुकाम, उल्टी-दस्त की शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं। दिनोंदिन मौसम में हो रहे बदलाव के कारण छोटे बच्चों में बीमारियों से संबंधित वायरल तेजी से फैलता है। पहले के दिनों में करीब 140 बच्चों की ओपीडी प्रतिदिन होती थी, मगर आजकल 190 से 200 तक पहुंच रही है। बढ़ती बीमारियों के चलते बच्चों के अभिभावकों को चाहिए कि वह छोटे बच्चों को गरम कपड़े पहनाकर रखें और मच्छरों से बचाने के लिए जरूरी उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ज्योतिप्रकाश, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
वर्जन

नागरिक अस्पताल में मेडिसन ओपीडी नंबर आठ में डॉ. विशाल व ओपीडी नंबर 18 डॉ. अर्पिता गर्ग सहित ओपीड़ी नंबर आठ में प्रतिदिन मरीजों के स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की जांच की जा रही है। वर्तमान में मरीजों की संख्या करीब 30 प्रतिशत बढ़ चुकी है। बीते दिनों प्रतिदिन 120 से 130 मरीज ओपीड़ी पहुंचते थे, मगर आजकल 180 से 200 की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। जहां बदलते मौसम का प्रभाव पड़ रहा है, वहीं दमा व सांस से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को प्रदूषण अपनी चपेट में ले रहा है।
डॉ. हर्ष, ओपीड़ी नंबर-14, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाईनों में खड़े मरीज।

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाईनों में खड़े मरीज।

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाईनों में खड़े मरीज।

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाईनों में खड़े मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed