फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education department forgot to issue form-6, private schools are increasing fees

Ambala News: शिक्षा विभाग जारी करना भूला फार्म-छह, निजी स्कूल बढ़ा रहे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Education department forgot to issue form-6, private schools are increasing fees
अंबाला सिटी। शिक्षा निदेशालय ने अभी तक निजी स्कूलों के लिए फार्म-छह को लेकर निर्देश जारी नहीं किए। इस फार्म के लिए हर वर्ष आवेदन 31 दिसंबर तक लिए जाते थे। इस बार यह आवेदन अभी तक नहीं मांगे गए। ऐसे में निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से नए सत्र में फीस बढ़ा रहे हैं। जिससे अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों को मजबूरन निजी स्कूलों को महंगी फीस अदा करनी पड़ रही है। इस बार विभागीय स्तर पर कोई निर्देश जारी नहीं हुए। वहीं, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस पदाधिकारियों का कहना है कि अगर विभाग के कोई निर्देश आएंगे तो उनकी पालना की जाएगी। जिले में 285 से ज्यादा निजी स्कूल चल रहे हैं। इनमें पहली से 12वीं तक के निजी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

फार्म-छह में स्कूल को फीस का देना होता है ब्योरा

दरअसल, निजी स्कूल हर वर्ष फीस बढ़ाते हैं। फीस बढ़ाने के लिए निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया जाने वाले फार्म-छह ऑनलाइन भरना होता है। अगर कोई स्कूल फार्म-छह नहीं भरता और वह नए सत्र में फीस बढ़ाता है तो उस पर विभाग कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में हर वर्ष विभाग की ओर से फार्म-छह के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें स्कूलों को फीस बढ़ाने संबंधित ब्यौरा देना होता है कि वह अपनी स्कूल में फीस क्यों बढ़ाएंगे और विद्यार्थियों को क्या सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही स्कूल स्टाफ से लेकर सुविधाओं व वेतन संबंधित ब्यौरा भी भरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
निजी स्कूलों ने नियमानुसार की फीस वृद्धि : कपूर
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर ने बताया कि हर शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले फार्म-छह ऑनलाइन शिक्षा विभाग की ओर से निकाला जाता था और इस फार्म को सत्र शुरू होने से पहले भरना जरूरी होता था, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने फार्म-छह को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं, लेकिन निजी स्कूलों ने नियमानुसार फीस में वृद्धि की है। अगर शिक्षा विभाग की ओर से फार्म-छह को लेकर कोई निर्देश आते हैं तो उनका पालन किया जाएगा।

------
वर्जन
फार्म-छह को लेकर अभी निदेशालय की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। जैसे ही कोई निर्देश आएंगे तो निजी स्कूलों को फार्म भरने के निर्देश दिए जाएंगे। अगर फीस संबंधित कोई शिकायत आएगी तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed