फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

मिशन एडमिशन : आईटीआई में आठवें दौर की दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला। आईटीआई में एक बार फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 8 जनवरी से 16 जनवरी दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकेंगे। यह दाखिले सभी आईटीआई द्वारा ऑन स्पॉट किए जाएंगे। जो विद्यार्थी जिस आईटीआई में दाखिला लेना चाहता है उसमें 13 तारीख से 16 जनवरी तक सुबह 12 बजे से पूर्व अपने मेरिट कार्ड जमा करवाएगा। इसके उपरांत संबंधित संस्थान संस्थान स्तर पर मेरिट सूची तैयार करने के उपरांत सभी मूल प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच करते हुए ऑन स्पॉट दाखिला करेगा। इस दाखिला प्रणाली में किसी प्रकार का कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। सभी राज्यों के अभ्यर्थी हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 15 रुपये प्रति माह ट्यूशन फीस निर्धारित की गई है जबकि अन्य राज्य के अभ्यर्थियों से 300 रुपये प्रति माह के हिसाब से ट्यूशन फीस ली जाएगी। जिले की 8 राजकीय आइटीआई में करीब 668 तो तीन प्राइवेट आईटीआई में करीब 746 सीटें खाली हैं। दूसरी और जिन विद्यार्थियों ने पहले दाखिला ले लिया है लेकिन अपने दस्तावेज जांच नहीं करवाए तो उन्हें 11 जनवरी तक का मौका दिया गया है। इस अवधि तक दस्तावेज जांच नहीं करवाने वालों के दाखिले रद्द करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह है राजकीय आईटीआई में खाली सीटों की स्थिति
जिले में शहर की राजकीय आईटीआई अंबाला में 1112 में से 181, महिला आईटीआई अंबाला शहर में 520 में से 229, मूलचंद आईटीआई 284 में से 12 बराड़ा में 520 में से 62, भारांपुर में 388 में से 132, हसनपुर में 24 में से 9, नोहनी में 44 में से 20, नारायणगढ़ महिला आईटीआई में 60 में से 23 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट आईटीआई में ज्यादातर सीटें खाली
प्राइवेट आईटीआई धीन में 52 खाली हैं जबकि 28 भरी गई हैं। लाला अमी चंद में 279 सीटें खाली हैं जबकि 81 भरी गई हैं। बलाना प्राइवेट आईटीआई में 259 खाली हैं 17 भरी गई। जंबो माजरा नसीरपुर में 108 भरी गइ हैं जबकि 156 खाली हैं।

दाखिले के आदेश जारी हो गए हैं। आठवें दौर के आन स्पॉट दाखिले के लिए 8 जनवरी से 16 तक आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार आरक्षण लागू नहीं होगा। पहले दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को 11 तक दस्तावेज जांच करवाने हैं वरना उनके दाखिले रद्द कर दिए जाएंगे।
-भूपेंद सिंह सांगवान, प्रिंसिपल राजकीय आईटीआई अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed