फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में अभी भी 265 सीटें खाली, 847 पर हुए दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला सिटी। आईटीआई में चल रहे दाखिला प्रक्रिया की कड़ी में जिले की सबसे बड़ी राजकीय आईटीआई में 1112 सीटों में से छठी काउंसलिंग तक करीब 847 सीटें भर चुकी हैं। लेकिन अभी भी करीब 265 सीटें खाली हैं। हालांकि अभी छठी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 7 दिसंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। अभी तक जिन प्रमुख ट्रेड में सीटें खाली हैं उनमें कापरेंट, आईसीटीसीएम, टूल एंड ड्राई जैसी ट्रेड भी शामिल हैं। हालांकि सभी प्रमुख ट्रेड जैसे कोपा, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफॅर हिंदी, इंग्लिश इत्यादि में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। बता दें कि इस समय छठी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं और 7 दिसंबर तक फीस जमा करवाने का उन्हें अवसर दिया गया है। इसके बाद जो सीटें खाली रहेंगी उनका दाखिला होगा या नहीं अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि विभाग ने कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

प्राइवेट आईटीआई की हालात चिंताजनक
जिले की प्राइवेट आईटीआई में ज्यादातर सभी सीटें रिक्त हैं। धीन हरियाणा आईटीआई में 80 में से 49, लाला अमीचंद प्राइवेट आईटीआई में 360 में से 282 इसी तरह सार्थिक प्राइवेट आईटीआई अंबाला शहर में 264 में से 202 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

जानिए अब कौन सी प्रमुख ट्रेड में कितनी सीटें हैं खाली
ट्रेड का नाम कुल सीट खाली सीट कारपेंटर 72 31
इंफोर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटीनेंस 24 16
लीथोओफेसेट मशीन माइंडर 40 27
मकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक एप्लाइंसेस 24 15
टूल एंड डाई 24 09
रेडियोलॉजी 20---20
जीओ इंफो.-----24----21
सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीकल----20---08
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल मोड़----20---14
फाउंड्री मैन टेक्नीशियन ड्यूल मोड़----48---42
7वीं काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं हुआ। छठी मेरिट लिस्ट में जो विद्यार्थी शामिल हुए हैं वह सोमवार तक अपनी फीस जमा करवाकर सीट सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद फीस स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्रिंसिपल गवर्नमेंट आईटीआई अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed