फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

छठी मेरिट लिस्ट में शामिल 394 आवेदन कर्ताओं में से 98 के आवेदन रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला। आईटीआई में चल रहे मिशन एडमिशन की कड़ी में छठी मेरिट लिस्ट में जिले की सभी 8 राजकीय आईटीआई में 394 आवेदन मिले थे लेकिन ऑनलाइन दस्तावेज जांच में इनमें से 98 गलत पाए गए जिन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस तरह कुल 296 आवेदन सही मिले।
विज्ञापन

वीरवार को इनमें से कुल 88 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए अपनी फीस जमा करवा दी। इनमें सबसे ज्यादा शहर की राजकीय आईटीआई में कुल 37 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। बराड़ा की राजकीय आईटीआई में कुल 27 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई जबकि छावनी की राजकीय मूलचंद आईटीआई और भारांपुर राजकीय आईटीआई में 8-8 ने ही फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित किया। इसी तरह राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर में कुल 11 और नहोनी राजकीय आईटीआई में एक व हसनपुर राजकीय आईटीआई में 3 विद्यार्थियों में फीस जमा ने फीस जमा करवाई जबकि नारायणगढ़ की राजकीय महिला आईटीआई में किसी ने भी फीस जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन

1000 सीटें अभी भी खाली रहनी तय
बता दें कि पांच काउंसलिंग के दौरान जिले की सभी 8 राजकीय आईटीआई में कुल 12 सीटें खाली थी। छठी काउंसलिंग में 296 आवेदन सही पाए गए हैं। यदि इनमें से 65 प्रतिशत विद्यार्थी भी दाखिला ले लेते हैं तो भी जिले की सभी राजकीय आईटीआई में 1000 से ज्यादा सीटें खाली रहना तय है। अभी तक जितनी भी काउंसलिंग हुई हैं उनमें शामिल औसतन 40% विद्यार्थी ही दाखिला ले रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि आईटीआई विभाग इन खाली सीटों को साथ में काउंसलिंग के जरिए भरेगा या फिर अब पिछले वर्ष की तरह संस्थानों को ओपन काउंसलिंग के जरिए उन सीटों को भरने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक विभाग ने के साथ में काउंसलिंग का कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किया है। छठी काउंसलिंग में करीब 300 विद्यार्थियों के आवेदन जिलेभर की राजकीय आईटीआई में सही पाए गए हैं। वीरवार तक इन सभी आईटीआई में करीब 11 सौ सीटें खाली थी। मुझे उम्मीद है कि हम शत प्रतिशत सीटों पर दाखिले करेंगे।
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी अंबाला आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed