फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

इंतजार खत्म आज, जारी होगी मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला । मिशन एडमिशन के लिए सात दिनों से चल रहा इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आज अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रथा में इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब कालेजों के नोटिस बोर्ड और दीवारों को मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। अलबत्ता यह भी पहला मौका होगा जब मेरिट लिस्ट जारी होने के बावजूद कालेज सुनसान दिखाई देंगे। बता दें कि विभाग ने 24 सितंबर तक आनलाइन आवेदन जमा करवाए थे। इसके बाद 28 तक आनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चली। बता दें कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कालेज अपनी वेबसाइट पर भी मेरिट लिस्ट जारी करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

फीस जमा करवाते हुए रखें यह ध्यान वरना खराब हो सकता है साल....
फीस जमा करवाने के लिए कालेज न जाएं। इसके अलावा किसी कंप्यूटर आपरेटर के हाथों की कटपुतली न बनें। यदि किसी से फीस जमा करवानी है तो अपने या अपने माता-पिता के बैंक अकाउंट से ही कटवाएं। किसी दूसरे के खाते से आनलाइन फीस कटवाई तो ट्रांजेक्शन अटकने पर यह पुष्टि नहीं हो पाएगी कि वह फीस किस विद्यार्थी की थी और किस लिए कटवाई गई थी। यदि आप आपने या अपने माता-पिता के बैंक खाते से फीस कटवाएंगे तो ट्रांजेक्शन लटकने पर उसे चैलेंज किया जा सकता है।
विज्ञापन

आनलाइन ठगी से बचें किसी गैर को न बताएं ओटीपी
इसके अलावा विद्यार्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी दूसरे को ओटीपी नंबर न बताएं। यदि किसी दूसरे से फीस आनलाइन जमा करवा रहे हैं तो उसे मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर बताने से पहले ये देख लें कि ओटीपी कितने रुपये का आया है और किस एवज में यह ओटीपी जारी किया गया है। बता दें कि ओटीपी के साथ यह भी मैसेज आता है कि यह ओटीपी कितने रुपये ट्रांजेक्शन का है। दूसरा एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हुए किसी गैर का अपने कार्ड का नंबर या सीवी नंबर न बताएं वरना ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग जारी किए सख्त निर्देश
वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर को सभी कालेजों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि विद्यार्थी केवल आनलाइन ही फीस जमा करवाएंगे यदि इसके अलावा कालेज किसी अन्य माध्यम से फीस लेते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई होगी। बता दें कि पिछले वर्ष आनलाइन फीस कुछ कालेजों ने अपने ही खाते से काटनी शुरू कर दी थी। इससे ट्रांजेक्शन अटकने पर विद्यार्थी उस फीस के भुगतान का चैलेंज नहीं कर सकता।

5 तक जमा करवा सकते हैं फीस
जिन विद्यार्थियों की लॉगिन आईडी पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीए मास काम्यूनिकेशन, बीटीएम, बीबीुए, बीएससी या अन्य कोर्स में दाखिले की सूचना आएगी उन्हीं के फीस के चालान जनरेट होंगे। जिनका मेरिट लिस्ट में नाम नहीं होगा उनके चालान जनरेट नहीं होंगे। जिनका मेरिट लिस्ट में नाम होगा ऐसे विद्यार्थी 5 अक्टूबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 8 अक्टूबर को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed