{"_id":"5f62724e8ebc3e328e405a9b","slug":"education-ambala-news-knl44450654","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमीशन : पीजी कालेज कैंट और नारायणगढ़ में बीए- बीकॉम और बीएससी की सीटों पर दाखिले के लिए रहेगा जोर, 1100 सीटों पर आए 2614 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमीशन : पीजी कालेज कैंट और नारायणगढ़ में बीए- बीकॉम और बीएससी की सीटों पर दाखिले के लिए रहेगा जोर, 1100 सीटों पर आए 2614 आवेदन
विज्ञापन
गवर्नमेंट कालेज साहा।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। गवर्नमेंट पीजी कालेज अंबाला छावनी और नारायणगढ़ पीजी कालेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे युवाओं की दिक्कतें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि इन दोनों कालेजों में कोरोना काल में भी धड़ाधड़ आनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गवर्नमेंट पीजी कालेज छावनी में बुधवार शाम करीब 7 बजे तक 2610 आवेदन पहुंचे चुके थे। वहीं नारायणगढ़ के राजकीय पीजी कालेज में दोपहर साढ़े 3 बजे तक करीब 786 आवेदन मिल चुके थे। इसी तरह शहजादपुर के राजकीय कालेज में 289 आवेदन मिल चुके हैं। हालांकि छावनी और नारायणगढ़ के इन दोनों कालेजों में बीए, बीकाम और बीएससी के लिए ही ज्यादा आवेदन आए हैं। इसीलिए यहां इन दोनों कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट उच्चतम जानी तय है।
सरकारी कालेज में दाखिले के लिए यहां रहेगा विकल्प
अभी तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो साहा के राजकीय कालेज के अलावा शहजादपुर के राजकीय वूमन कालेज और शहर के वूमन कालेज में सीटों के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। बीएससी करने की इच्छुक छात्राएं जोकि नारायणगढ़ के आसपास के एरिया की रहने वाली हैं वह इस शहजादपुर के वूमन कालेज में आवेदन कर सकती हैं। क्योंकि यहां कुल 60 सीटों पर अभी करीब 41 आवेदन आए हैं। इसी तरह साहा, मुलाना और बराड़ा व कैंट के विद्यार्थी साहा कालेज में बीएससी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीकाम की बात करें तो अभी गवर्नमेंट वूमन कालेज अंबाला हर में छात्राओं के लिए पूरे विकल्प हैं क्योंकि यहां भी अभी कम आवेदन आए हैं। बता दें कि दाखिला उन्हीं को मिलना है जोकि आनलाइन आवेदन में दर्शाए जाने वाले विकल्पों में संबंधित कालेजों का नाम भरेंगे।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आवेदनों की स्थिति
बीए 1187
बीकाम 628
बीएससी नॉन मेडिकल 293
बीएससी मेडिकल 71
बीसीए 208
बीबीए 129
बीकाम वोकेशनल 56
बीएएमसी 32
बीटीएम 10
कुल 2614
गवर्नमेंट पीजी कालेज नारायणगढ़
बीए 411
बीकॉम 244
बीएससी नॉन मेडिकल 87
कुल 742
शहजादपुर राजकीय वूमन कालेज
बीए 155
बीकाम 93
बीएससी नॉन मेडिकल 41
कुल 289