फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eclipse on the development of broken roads

Ambala News: टूटी सड़के लगा रहीं विकास पर ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Eclipse on the development of broken roads
अशोक।
अंबाला। विकास कार्याें पर ग्रहण लग गया है। ऐसे हालात अंबाला छावनी में नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्माणाधीन सड़कों को देखकर लगाया जा सकता है। नगर परिषद की ओर से बनवाई जा रही हिल रोड पर मुट्ठीभर श्रमिक सड़क को दुरुस्त कर रहे हैं। जो रोड रोलर सड़क को समतल करने के लिए लगाया था, वो भी खराब हो गया है। जबकि महेशनगर में ब्रह्मकुमारी आश्रम से लेकर बब्याल तक बनाई जा रही सड़क का निर्माण किश्तों में चल रहा है, यानी कुछ हिस्से को बना दिया गया है और कुछ को अधूरा छोड़ दिया गया है। हालांकि सड़कों के निर्माण को लेकर पहले भी विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि समय अनुसार कार्य संपन्न करें, बावजूद ठेकेदार की मनमर्जी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोटो-20
सड़क को टूटे हुए दो माह से अधिक का समय बीत गया है। किश्तों में सड़क के निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में इस सड़क को पूरा होने में महीनों लग जाएंगे। टूटी सड़क के कारण पहले ही भूखों मरने की नौबत आई हुई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार।
फोटो-21
पहले पापा काम करते थे। जब से उसने काम संभाला है, काम मंदा चल रहा है। टूटी सड़क के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क के हालात देखकर लगता है कि ये जल्दी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत।
फोटो-22
पिछले 50 साल से फल बेच रहा हूं। कभी ऐसी नौबत नहीं आई। टूटी सड़क के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे रोजाना सामान भी खराब हो रहा है। नगर परिषद जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करें।

मनोहर।
ठेकेदार को काम में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इसका रोजाना फीडबैक भी लिया जाएगा। विभागीय कर्मचारी को भी मौके पर तैनात किया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

अशोक।

अशोक।

अशोक।

अशोक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed