फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eat the food from teen alcohol abuse

नशीला खाना खिलाकर किशोरी से दुराचार

Sat, 09 Nov 2013 11:36 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 09 Nov 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eat the food from teen alcohol abuse
अंबाला में किशोरी को अगवा कर उसे नशीला खाना खिलाकर बेसुध हालत में उसके साथ दुराचार करने और उसके बाद धमकाकर अपनी मॉसी के खिलाफ बयान देने के लिए विवश करने के आरोप में एक मां-बेटे, बेटे के दोस्त व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महेश नगर पुलिस ने जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने किशोरी का मेडिकल करवा दिया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष दिए बयान में एक किशोरी ने बताया कि उसे रिंकू और उसकी मम्मी मीनू अपने साथ रिंकू के दोस्त सूरज के घर ले गए।
विज्ञापन


वहां से उसे स्टेशन ले जाया गया और यूपी में सूरज ने उसे रिंकू की दादी के घर पर छोड़ दिया। वहां उसे छह दिन रखा गया। छह दिन बाद सूरज वापस आया और उसे कैंट रेलवे स्टेशन पर वापस ले आया। उसके बाद रिंकू भी स्टेशन पहुंच गया और रिंकू और सूरज उसे एक कबाड़ की दुकान पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के अनुसार उन्होंने इस दौरान दोनों से कई बार छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाया, मगर दोनों ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी, जिससे वह सहमी हुई थी। कबाड़ की दुकान पर पहुंचने के बाद रिंकू ने दुकान वाले और सूरज को वहां से भेज दिया और उसके लिए खाना ले आया। किशोरी के अनुसार उसने खाना खाया तो उसे कड़वा लगा। थोड़ी ही देर में उसे जबरदस्त नींद आ गई और वह सो गई लेकिन जब उठी तो वह बहुत बुरी हालत में थी।

रिंकू ने वहीं से अपनी मम्मी और सूरज को फोन करके दूसरे कपड़े लाने को कहा। उसके बाद वे लोग उसे वहां से जबरन उठाकर नितिन बंसल नाम के एक अन्य व्यक्ति के पास ले गए और वहां उस पर दबाव बनाया गया कि वह पुलिस को यह बयान दे कि उसकी मासी उससे गलत काम करवाती है।

किशोरी के अनुसार उसे धमकी दी गई कि यदि ऐसा नहीं किया, तो वे लोग बहुत बुरा हश्र करेंगे। धमकी देने पर आरोपियों ने ही पुलिस बुला ली और किशोरी से यह बयान दिलवाए।

मगर युवती की हालत बहुत ज्यादा खराब देते हुए जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने किशोरी की काउंसिलिंग करवाने के आदेश दिए। जिसमें युवती का मेडिकल करवाया, उसे ट्रीटमेंट दिया गया और फिर उसके बयान लिए गए, जिसमें उसने उक्त सारी कहानी बयां कर दी।

किशोरी काफी घबराई हुई और बदहवास थी, इसलिए उसकी काउंसिलिंग की जरूरत पड़ी। किशोरी ने सारी बातें बताई है और युवती के हुबहू बयान महेश नगर पुलिस को दे दिए गए है। उसने रिंकू, सूरज, मीनू और नितिन बंसल के खिलाफ बयान दिए हैं।
-परमजीत सिंह, सदस्य, सीडब्ल्यूसी, अंबाला-

सीडब्यूसी की रिपोर्ट और नाबालिग के बयान पर रिंकू, सूरज, मीनू और नितिन बंसल के तहत प्रीवेंशन ऑफ सेक्सुअल क्राइम ऑफ माइनर के तहत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-मुनीष कुमार, स्टेशन हाउस अफसर, महेश नगर पुलिस-

ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को बनाया बंधक
नग्गल के निकटवर्ती गांव तेजां में एक पंचायत सचिव को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मामला गांव में गली की पैमाइश का था, जिसे लेकर लोग नाराज हो गए और उन्होंने वहीं मौके पर पहुंचे पंचायत सचिव को बंधक बनाकर एक घर में बैठा दिया। काफी देर तक वहां रखने के बाद नग्गल पुलिस के पहुंचने पर उसे छोड़ा गया।

शनिवार शाम को पंचायत सचिव और पंचायत महकमे के जेई गांव में एक विवादस्पद गली की पैमाइश कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने ग्रामीणों ने कुछ दस्तावेजों की मांग की। ये दस्तावेज संबंधित ग्रामीणों के पास मौजूद नहीं थे। लोगों का आरोप है कि गांव का पूर्व सरपंच गली में लगी घटिया निर्माण सामग्री के मामले को दबाना चाहता है और लोगों ने निर्माण सामग्री की जांच करवाने के लिए विजिलेंस को भी शिकायत दे रखी है।

इसलिए जान बूझकर अपने प्रभाव से वह गली की पैमाइश करवाकर उल्टा ग्रामीणों को ही परेशान करने की कोशिश कर रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को वहीं एक घर में बैठा लिया और पैमाइश का काम रुकवा दिया। इस दौरान गांव में ठीकठाक हंगामा भी हुआ। इसकी सूचना तुरंत नग्गल पुलिस को दी गई। नग्गल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

थाना नग्गल पुलिस अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में सूचना मिली थी कि गांव तेजां में पंचायत सेक्रेटरी को बंधक बनाया गया है और उन्होंने गांव में जाकर लोगों के चंगुल से पंचायत अधिकारी को छुड़वा लिया है। लोगों का आरोप है कि पंचायत अधिकारी गलत पैमाइश कर रहे है, जिस वह नहीं करवाना चाहते। अभी इस मामले में विवाद जारी है।

अफीम सहित दो धरे

अंबाला में सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सिटी पार्क से दो युवकों को एक किलो 300 ग्राम अफीम सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को उस समय धरा, जब वे ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

सीआईए स्टाफ के एएसआई राजबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाला शहर में दो युवक किसी व्यक्ति को अफीम की सप्लाई देेने आए हैं और यह डील सिटी पार्क में होगी। पुलिस ने देखा कि वहां दो युवक संदिग्ध हालत में काफी देर से बैठे हैं।

शक होने पर पुलिस ने दोनों को राउंडअप कर उनकी तलाशी ली। तभी कमलेश के पास से एक किलो और रामनारायण से 300 ग्राम की अफीम बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक में पंजाब से अफीम की खरीदारी करने वाले ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

महिला से बैग छीनने वाले दो काबू, जेल भेजे
अंबाला में पिछले दिवस एक महिला से बैग छीनकर फरार होने वाले दोनों स्नैचर युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिवस जनसूई की रेनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने बेटे और मां के साथ अंबाला शहर बस स्टैंड के पास रिक्शे पर जा रही थी।

तभी दो लड़के उसके पास मौजूद बैग छीनकर भाग गए। इसमें नकदी, मोबाइल व एटीएम कार्ड मौजूद था। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों युवकों की तभी तलाश शुरू कर दी थी।


पुलिस ने बताया कि इस मामले में छानबीन करते हुए उन्होंने शहर के शेखू पेट्रोल पंप के पास से दो युवकों को संदिग्ध हालत में काबू किया, उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना यह जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस ने इस मामले में उन्हें काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed