फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dues of farmers 423, payment Rs 141 crore

Ambala News: किसानों का बकाया 423, भुगतान 141 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Dues of farmers 423, payment Rs 141 crore
शहर नई अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां। संवाद
अंबाला सिटी। मंडियों में लाखों क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन एजेंसियों को उसकी लिफ्टिंग करवाने के लिए कड़ी मश्क्क्त करनी पड़ रही है। इधर गेहूं के भुगतान को देखा जाए तो अभी तक के खरीद के अनुसार एजेंसियों को 423 करोड़ 79 लाख रुपए देने है। इसमें से एजेंसियों ने अभी तक 141 करोड़ 52 लाख रुपये का ही भुगतान किया है।
विज्ञापन

लगभग 77 प्रतिशत का भुगतान अभी भी बाकी है। उठान में और अधिक देरी हुई तो किसानों को भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। एजेंसियों के पास गोदामों में गेहूं को उतारने के लिए श्रमिकों की संख्या बहुत कम हैं। ऐसे में उठान का स्तर वहीं का वहीं रह गया है।
विज्ञापन

हैफेड डीएम अमित कुमार ने बताया कि उठान में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए ठेकेदारों को नोटिस दिया गया है। इससे उठान में तेजी हो सके। इधर मौसम भी बार बार बदल रहा है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो एजेंसी के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख क्विंटल की हुई खरीद, उठान सिर्फ एक लाख 62 हजार
अभी तक एजेंसियों की ओर से 18 लाख 62 हजार 833 क्विंटल की खरीद कि गई है। इसमें से 743071 क्विंटल की लिफ्टिंग हो चुकी है। शहर नई अनाज मंडी की बात करें तो तीन लाख 77 हजार 240 क्विंटल गेहूं हैफेड ने खरीदा है तो वहीं 76 हजार 210 क्विंटल गेहूं खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीदा है।
इस प्रकार शहर अनाज मंडी में चार लाख 53 हजार 450 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से अभी तक दोनों एजेंसियों की ओर से सिर्फ 162440 क्विंटल का उठान ही हुआ है। उठान में देरी के कारण आढ़तियों को भी गेहूं रखने में परेशानी हो रही है। गेहूं की आवक बढ़ रही है लेकिन जगह कम हो रही है।

उठान को देखते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। उठान को लेकर स्पेशल ट्रेन भी लगाई जाएगी। जिससे उठान में तेजी आए।
---- अमित कुमार, डीएम हैफेड, अंबाला

शहर नई अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां। संवाद

शहर नई अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed