फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to waterlogging, the danger of dengue is troubling people

Ambala News: जलभराव से लोगों को सता रहा डेंगू का खतरा

Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Due to waterlogging, the danger of dengue is troubling people
अंबाला सिटी। शहर के जलबेड़ा रोड स्थित सोंडा गांव के अंतर्गत आने वाली मंगला कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, सोंडा कॉलोनी व वासुदेव कॉलोनी की विभिन्न प्रकार की समस्याएं लोगों का जीना मुहाल कर रही हैं। जब से यह क्षेत्र नगर निगम के अधीन हुए हैं, तब से स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वगीं नगरनिगम प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के बड़े-बड़े दावे आए दिन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो उनके क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। खाली प्लॉटों में पानी भरा है। इससे डेंगू का खतरा भी सता रहा है। क्षेत्र की गलियां कच्ची हैं, जिनको आजतक पक्का नहीं किया गया। कॉलोनियों के बीच लगाई गई ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में चल रही हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाई ही नहीं गई। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गौरतलब है कि जिला में अभी तक डेंगू के 42 केस मिले हैं।
विज्ञापन





सीवरेज से निकल रही गंदगी

अवतार सिंह का कहना है कि मंगला कॉलोनी में सीवरेज ब्लॉक स्थिति में चल रहा है, जिसे निकलने वाली गंदगी क्षेत्र में फैल रही है। विभागीय अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुविधाओं को देने के दावे

स्थानीय निवासी जयसिंह का कहना है कि नगरनिगम प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधाएं देने के दावे तो किया जा रहे हैं, मगर धरातल पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के खाली प्लॉटों में गंदगी की भरमार है।



गलियां कच्ची होने से परेशानी

स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि गांव सोंडा के अंर्तगत आने वाली विभिन्न कालोनियों में आज भी बहुत सारी गलियां पूरी तरह से कच्ची हैं। जिनको पक्का नहीं किया गया, बरसाती दिनों में इन गलियों से गुजरना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है।



स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

स्थानीय निवासी संदीप कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र की गलियों में लगाई गई ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बीते लंबे समय से खराब स्थिति में चल रही हैं। जिस वजह से शाम होते ही क्षेत्रों में अंधेरा फैल जाता है।



सीवरेज व्यवस्था फेल

स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र की तीनों कॉलोनियों में गंदगी फैली हुई है, सीवरेज व्यवस्था फेल हो चुकी है, विकास कार्य कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है।


गांव सोंडा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में कोई भी समस्या संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी इन सभी समस्याओं के संदर्भ में जांच करवा ली जाएगी और समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। - सरदूल सिंह, पार्षद नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed