फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to unrequited love, she entered the house and slit her throat

एकतरफा प्यार के चलते देररात घर में घुसकर युवती का गला चाकू से रेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Due to unrequited love, she entered the house and slit her throat
अंबाला। छावनी की जनकपुरी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती पर सिरफिरे आशिक द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार के चलते करनाल निवासी युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात घर में घुसकर तेजधार चाकू से युवती का गला रेत दिया। आरोपी शादी कहीं ओर करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वारदात के समय युवती के परिजन घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में युवती घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने उपचार के लिए उसे छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत सामान्य है। महेश नगर पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर पर बेटी को अकेला पाकर युवक ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि करनाल निवासी युवक उसकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बेटी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमएससी की पढ़ाई की थी। पहले चंडीगढ़ और बाद में करनाल में नौकरी की। उस दौरान उसकी बेटी की मुलाकात युवक से हुई थी। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए टीम मौके पर भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed