फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to the changing weather, OPD decreased

Ambala News: बदले माैसम का असर, ओपीडी हुई कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Due to the changing weather, OPD decreased
नॉट टेस्ट के लिए नागरिक अस्पतालों में लगाई आठ- आठ मॉड्यूल की मशीनें
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में ठंडे मौसम के चलते ओपीडी की संख्या में कमी देखने को मिली। अवकाश के बाद सोमवार को खुली ओपीडी में करीब 800 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे थे। आम दिनों यह संख्या 1500 होती है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम के कारण मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा मरीज गले में खराबी और सांस संबंधी की ओपीडी में ही दिखाई दिए। इसके अलावा बच्चों की ओपीडी में भी करीब 102 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

ग्लूकोज से बच्चों को रखें दूर
डॉ. शुभज्योति ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को दस्त की समस्या हो जाती है। ऐसे में कई अभिभावक बाजार में मिलने वाले ग्लूकोज को पिलाने लग जाते हैं। जबकि अधिक मीठा पदार्थ के सेवन से बच्चे को पेशाब भी अधिक आता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए बच्चे को सिर्फ घर में बने तरल पदार्थ जैसे नमक चीनी का पानी, नींबू पानी, ओआरएस घोल पिला सकते हैं। इसके साथ ही बाजारों में मिलने वाले पहले से ही कटे हुए फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मी के मौसम में कटे हुए फल पर बहुत जल्दी कीटाणु आ जाते हैं। डॉ नेहा गोयल ने बताया कि बदलते मौसम में इन दिनों उनकी ओपीडी में 70 से अधिक मरीज देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय लोग गर्मी के कारण ठंडे पानी का सेवन कर लेते हैं। इसलिए सुबह तक उनके गले में खराश हो जाती है। इसलिए हमें रात के समय ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में संक्रमण के मरीज भी बढ़े
नेत्र रोग विशेष डॉ राजेश ने बताया कि इन दिनों नेत्र विभाग में गंदे हाथों से होने वाले संक्रमण के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही मोतियाबिंद के भी नियमित मामले देखने को मिल रहे हैं। नेत्र विभाग में कुल ओपीडी को देखें तो सोमवार को करीब 175 मरीज अपने आंखों की जांच करवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed