फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to rivalry in car parking, three students opened fire, youth was shot on head

Ambala News: कार पार्किंग में रंजिश के चलते तीन छात्रों ने की फायरिंग, युवक के सिर पर लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry in car parking, three students opened fire, youth was shot on head
मुलाना। मुलाना स्थित शिक्षण संस्थान में छात्रों ने चचेरी बहन को लेने गए हर्ष पर कार पार्किंग में रंजिश के चलते कट्टे से गोली मार दी। गनीमत रही की हर्ष ने कट्टे को तुरंत अपने से दूर करने का प्रयास किया। जिससे गोली उसके सिर पर साइड में लगी और छर्रे उसके कंधे, छाती व चेहरे पर लगे। लहूलुहान हालत में हर्ष को एमएम अस्पताल दाखिल कराया गया। मुलाना पुलिस ने हर्ष के बयानों के आधार पर शिक्षण संस्थान के तीनों आरोपी छात्रों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हर्ष निवासी राजपूत मोहल्ला मुलाना ने बताया कि शुक्रवार को वह करीब दोपहर एक बजे अपनी चचेरी बहन को लेने एमएम अस्पताल मुलाना गया था। उसका दोस्त भी कार में उसके साथ था। कार को उन्होंने अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया। तभी शिक्षण संस्थान के छात्र प्रिंस, साहिल सैनी, मुकूल पंडित उसकी कार के पास आए। वह तीनों को पहले से जानता है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार उसकी एक सप्ताह पहले उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके कार से निकलते ही प्रिंस ने उस पर कट्टा तान दिया। उसने तुरंत उसे हाथ से दूर किया तभी प्रिंस ने फायर कर दिया। जिससे गोली उसके सिर के पास लगी। वहीं गोली के छर्रे उसकी छाती, चेहरे व कंधे पर लगे। उसके अनुसार उसने अपने बचाव के लिए प्रिंस से हाथापाई की तो उसके दोस्त साहिल व मुकुल ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार साहिल ने अपने हाथ में पकड़ी नुकीली लकड़ी से उसके पेट पर वार किया और मुकूल ने लातों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी लोगों को एकत्रित होता देख मौके से भाग गए। मुलाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed