फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to lack of cleanliness, people got angry by throwing garbage in the corporation, when the electricity was cut, there was a scuffle with the SDO

Ambala News: सफाई न होने पर निगम में कूड़ा डाल भड़के लोग, बिजली कटी तो एसडीओ से धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleanliness, people got angry by throwing garbage in the corporation, when the electricity was cut, there was a scuffle with the SDO
अंबाला सिटी। कूड़ा उठान न होने और करीब 50 घरों की बिजली की सप्लाई बंद करने पर मंगलवार को डेहा कॉलोनी वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में डेहा कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर पहले कॉलोन में नगर निगम और बिजली निगम की कार्य प्रणाली के खिलाफ रोष जताया। जब कोई अधिकारी उनकी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा तो वह भड़क उठे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने इलाके का कुछ कूड़ा थैलों में भरकर नगर निगम डीएमसी कार्यालय के पास फेंक कर धरना दिया। नारेबाजी करने के बाद मेयर के आश्वासन के बाद शांत हुए तो फिर वे बिजली निगम के जगाधरी गेट स्थित कार्यालय में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर बिजली एसडीओ से न केवल धक्का-मुक्की की बल्कि उन्हें सड़क पर खूब दौड़ाया। करीब दो घंटे तक डेहा कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया। आखिर में जब बिजली निगम में सुनवाई नहीं हुई तो वे लौट गए। डेहा कॉलोनी में बिजली चोरी के साथ-साथ नशा तस्करी से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। यही कारण था कि बिजली निगम ने उस क्षेत्र के करीब 50 घरों की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है।
विज्ञापन

बोले- बच्चे हो रहे बीमार
डेहा कॉलोनी वासियों ने कहा कि उनके क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से सफाई नहीं हुई है। कोई भी सफाई कर्मचारी उनके क्षेत्र में नहीं आ रहा है। क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, उनके बच्चे बीमार हो रहे हैं। वह कई बार पार्षद को कह चुके हैं, मगर सफाई नहीं हो रही है। उनके क्षेत्र में नशा बिकने की बातें होती हैं। दो चार घरों के कारण पूरे क्षेत्र को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी कारण उन्होंने उनका बहिष्कार कर दिया है। डेहा कॉलोनी की प्रधान गोगी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मेयर से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके क्षेत्र में सफाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न आने से खफा
बिजली न आने से खफा कॉलोनी वासी बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। जब उन्हें वहां कोई नहीं मिला तो जगाधरी गेट स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने बिजली निगम एसडीओ से बात करने के स्थान पर उनकी कमीज पकड़ ली और धक्का-मुक्की की। उसके बाद महिलाओं ने एसडीओ को घेर लिया। वह दौड़ लगाकर बचते बचाते हुए वहां से निकले। वहीं एसडीओ वैभव ने बताया कि कुंडी लगने से उस क्षेत्र के ट्रांसफार्मर फेल होने लगे तो बिजली निगम ने अधिकारियों के निर्देश पर 50 घरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी। वहीं जो उनके साथ किया गया गया है, उस संबंध में वह बुधवार को पुलिस में शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाएंगे। उनके पास इस संबंध में वीडियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed