फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to greed for money, people are taking liquor to Bihar by train

Ambala News: रुपयों के लालच में ट्रेन से बिहार ले जा रहे शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Due to greed for money, people are taking liquor to Bihar by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शराब माफिया बेरोजगार शिक्षित युवकों को नशा तस्करी के धंधे में झोंक रहे हैं। जीआरपी द्वारा शराब सहित पकड़े गए बिहार के तीन युवकों से प्राथमिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
जीआरपी द्वारा पकड़े गए तीनों युवकों में से एक स्नातक है तो दूसरे ने 12वीं की परीक्षा पास की हुई है, लेकिन नौकरी न मिलने के कारण और रुपयों की तंगी के चलते उन्होंने शराब तस्करी का पेशा अपना लिया। जीआरपी ने तीनों युवकाें को शराब तस्करी के आरोप में अंबाला कैंंट रेलवे स्टेशन से काबू किया है और तीनों के कब्जे से 42 बोतलें जब्त की गई हैं।
विज्ञापन

एक चक्कर के मिलते हैं तीन से चार हजार रुपये : पकड़े गए युवकों ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ से बिहार तक शराब की सप्लाई पहुंचाने के लिए तीन से चार हजार रुपये मिलते हैं। वो जनरल टिकट पर भीड़भाड़ वाले डिब्बे में सफर करते हैं क्योंकि भीड़ के कारण कोई भी टीटीई व सुरक्षा कर्मचारी कोच में नहीं चढ़ता और वह आसानी से बिहार पहुंच जाते हैं। हालांकि कुछ मामलों में ये भी सामने आया है कि शराब तस्करी के लिए एसी कोच का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed