फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to enmity, one side beat the other, opened fire

रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे को पीटा, किए फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, one side beat the other, opened fire
अंबाला सिटी। रंजिश के चलते दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष ने पिस्तौल से दो फायर कर दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसको लेकर एक पक्ष ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता तुषार ने बताया कि वह पुराना मिर्च ग्राउंड वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है। रविवार रात वह 11 बजे अपने ताया के लड़के दीपक के साथ घर के पास खड़े थे।
विज्ञापन

उसी समय उनके पास वहीं के निवासी धर्मेंद्र उर्फ रम्मी व उसके लड़के हितेष व दीप के साथ अन्य लोग भी हथियारों के साथ आए। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। इसमें से एक व्यक्ति ने दो फायर भी किए। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed