फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DTP demolished construction in illegal colonies

डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों में निर्माण ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
DTP demolished construction in illegal colonies
अवैध निर्माण को जेसीबी की सहायता से हटवाते अधिकारी। - फोटो : Ambala
क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर प्रशासन ने एक बार फिर वीरवार को कार्रवाई की। नारायणगढ़-अंबाला मार्ग स्थित लगभग एक एकड़ भूमि में बनाए जा रहे मकानों को प्रशासनिक दस्ते ने ढहा दिया। प्रशासनिक दस्ते की अगुवाई स्वयं डीटीपी सविता जिंदल कर रही थी। कार्रवाई के दौरान कुछ प्रापर्टी डीलरों व अन्यों ने विरोध जताया, लेकिन टीम की कार्रवाई जारी रही। डीटीपी सविता जिंदल ने लोगों को अवैध कॉलोनियों में संपत्ति न खरीदने की अपील की है।
विज्ञापन

डीटीपी सविता जिंदल ने बताया कि यहां लगभग एक एकड़ भूमि में अवैध तरीके से मकान बनाए जा रहे हैं जोकि कानूनन गलत हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में मकान मालिकों को नियमानुसार नोटिस दिए गए थे, लेकिन इन्होंने निर्माण बंद नहीं किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह कॉलोनी धर्मपाल व अन्य द्वारा बनवाई जा रही है। इस संदर्भ में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। नारायणगढ़ में बन रही अन्य अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न होने के सवाल पर सविता जिंदल ने यह भी कहा कि कुछ एक को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी अवश्य होगी। इस सारी कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed