फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug smuggler caught from railway station

Ambala News: रेलवे स्टेशन से नशा तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught from railway station
अंबाला। राजकीय रेलवे पुलिस की सीआईए टीम ने नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान पंजाब के मलेरकोटला निवासी अरुण चाना के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस की सीआईए टीम के प्रभारी विलायती राम ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशीली गोलियां सप्लाई करने का काम करता है। पहले भी वो पंजाब में इसकी सप्लाई दे चुका है। वीरवार को वह गाजियाबाद से काफी मात्रा में नशीली गोलियां लेकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। वह प्लेटफार्म 6/7 पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि आरोपी के पास काफी मात्रा में नशीली गोलियां हैं। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया गया। आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उसके अन्य साथियों और नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपी की धरपकड़ की जा सके। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी सीआईए टीम ने स्टेशन से एक शराब तस्कर को पकड़ा था जोकि पूर्व फौजी था। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 65 बोतलें जब्त की गई थी।
विज्ञापन

----------------------
रेलवे पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया के निर्देश पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर छापामारी की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को टीम को उस समय कामयाबी मिली, जब आरोपी को नशे की गोलियों के साथ काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलायती राम, प्रभारी सीआईए।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed