फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drug smuggler

पश्चिम एक्सप्रेस के जनरल कोच से मिले 50 नशे के इंजेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
drug smuggler
अंबाला। दिल्ली से अंबाला पहुंची पश्चिम एक्सप्रेस के जनरल कोच से 50 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। इंजेक्शन एक सफेद रंग के थैले में थे। जिन्हें जीआरपी ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जीआरपी सीआईए एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों की लगातार चेकिंग कर रही है। रविवार दोपहर लगभग 2.30 बजे ट्रेन नंबर 02925 पश्चिम एक्सप्रेस प्लेटफार्म 7 पर आई। टीम जब जनरल कोच में चेकिंग कर रही थी तो सीट पर एक सफेद रंग का थैला नजर आया। इसके ऊपर अंग्रेजी में धूजी दुपट्टा, 18 रेलवे रोड ऋषिकेश यूके काले अक्षरों में लिखा था। बैग के संबंध में जब ट्रेन में बैठे दूसरे यात्रियों से पूछताछ की गई तो कोई जानकारी नहीं दे पाया। बैग को प्लेटफार्म पर उतारकर जब तलाशी ली गई तो इसके अंदर से एक/एक कमीज काली फुल बाजू, पैंट व बनियान बरामद हुई। कमीज के अंदर एक सफेद पॉलिथीन के अंदर फोर्ट विन एनपीएक्स 1 एमएल पैंटाजोसिन इंजेक्शन बरामद हुए। इंजेक्शन की बाजार कीमत एक हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान एसआई राजकुमार व सिपाही जय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed