{"_id":"681e594900376d1bbd04c51d","slug":"drone-was-reported-from-70-km-away-siren-sounded-for-50-minutes-ambala-news-c-36-1-amb1002-142378-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 70 किमी दूर से ड्रोन की सूचना, 50 मिनट बजा सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 70 किमी दूर से ड्रोन की सूचना, 50 मिनट बजा सायरन
विज्ञापन
अंबाला। वायु सेना और थल सेना के लिहाज से संवेदनशील अंबाला हाईअलर्ट पर है। शुक्रवार सुबह वायु सेना ने अंबाला की तरफ बढ़ते एक ड्रोन को ट्रेस किया। सुबह 10 बजे वायु सेना की तरफ से जिला प्रशासन को सूचना दी।
इसमें बताया कि एक ड्रोन चिह्नित किया गया है जो 70 किलोमीटर से आ रहा है। इसे देखते हुए 10 बजकर 20 मिनट पर एयरफोर्स स्टेशन समेत कई स्थानों पर सायरन बजा दिए। चार बार में करीब 50 मिनट तक यह सायरन बजे। इस दौरान लोगों को प्रशासन की तरफ से घरों में रहने और बॉलकनी में न आने के निर्देश दिए। 11 बजकर आठ मिनट पर ये सायरन बंद हुए। इसके साथ ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।
इसके साथ ही डीसी ने शुक्रवार शाम आठ बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक लाइट बंद कर अंधेरा करने के निर्देश दिए। इसके पालन कराने की जिम्मेदारी एसपी को दी।
ड्रोन देखते ही मार गिराने के निर्देश
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने निर्देश दिए कि अगर ड्रोन दिखा तो उसे मार गिराया जाएगा। निर्देश की अवहेलना करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की सख्त धाराओं में कार्रवाई होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आसमान पर पैनी नजर बनाकर रखने को भी कहा है। अंबाला में कुल 19 सायरन लगाए हैं। डीसी ने कहा कि ब्लैक आउट होने पर वाहन साइड में खड़ा कर लाइट बंद कर दें। घर के बाहर इन्वर्टर और जेनरेटर से लाइट नहीं प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
दोपहर में धमाके की आवाज, था सोनिक बूम
दोपहर को लगभग एक बजे छावनी और अन्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को धमाके की आवाज आई। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे से घटना की जानकारी लेने लगे। इस पर डीसी ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पास काफी एडवांस लड़ाकू विमान हैं। यह आवाज सोनिक बूम की थी।
सेना ने मजबूत की चौकियां, बढ़ाई गश्त
सेना ने सैन्य क्षेत्र में चौकियां मजबूत कर ली हैं। कुछ रास्तों पर वाहनों के लिए बंद किए हैं। सेना और पुलिस बल को सैन्य क्षेत्र में निगरानी कार्य करते देखा गया। संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।
हालात पर निर्भर रहेंगी ट्रेनें
अंबाला में शुक्रवार को एक भी ट्रेन नहीं रोकी। एहतियात के तौर पर रेलवे ने खुफिया एजेंसियों को सचेत कर दिया है। कैंट स्टेशन पर भी हथियारबंद कर्मचारियों की तैनाती की है। सभी ट्रेनों को पूर्व की भांति संचालित किया। ब्लैक आउट के लिए अभी प्रशासन की तरफ से कोई निर्देश नहीं हैं। हालांकि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया का कहना है कि हालातों को देखते हुए ट्रेनों को रोकने का फैसला लिया जाएगा। वीरवार रात्रि को चंडीगढ़ में ब्लैक आउट होने के कारण शताब्दी सहित कुछ अन्य ट्रेनों को कैंट स्टेशन व आउटर पर 20 से 30 मिनट के लिए रोककर रखा गया था।