फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drizzle with wind gave relief from the heat

Ambala News: हवा के साथ बूूंदाबांदी ने दी तपिश से राहत

Wed, 24 Apr 2024 05:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with wind gave relief from the heat
अंबाला सिटी। मंगलवार को सुबह धूप निकलने के बाद अचानक बादल छा गए और तेज हवा भी चली। तेज हवा चलने से दिनभर धूल भरी हवाओं ने परेशान किया। दोपहर में घने बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इससे मंडी में किसान और आढ़तियों ने गेहूं की बोरियों और ढेरियों को तिरपाल से ढका।
विज्ञापन

मंगलवार दिनभर घने बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। इससे धूप की तपिश ने नहीं सताया। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बादल छाने से अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 5.0 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

यह तापमान 21.3 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गेहूं की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। सीजन पीक पर है। बीते दिनों भी ओले पड़ने व बारिश होने से किसानों को परेशानी हुई थी। मंडी में भी गेहूं भीग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने के साथ ही खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की भी संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने के साथ रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभावित है। 26 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed