फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drinks will discharge will decrease accidents

जाम से मिलेगी मुक्ति, हादसों में आएगी कमी

Tue, 03 Jun 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला,अंबाला
अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 03 Jun 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-हिसार हाईवे को पहले चरण में अंबाला सिटी से कैथल तक फोरलेन करने की परियोजना से भले ही अंबाला से कैथल की दूरी कम समय में पूरी हो जाएगी लेकिन इस फोरलेनिंग से अंबाला शहर के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इस खतरनाक हाईवे पर हादसे भी कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने अंबाला से कैथल तक 96 किलोमीटर हाईवे को फोरलेन करने की घोषणा की थी। अभी यह मार्ग सिंगल हाईवे है। इस घोषणा के बाद हाईवे को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया और इसे मंजूरी के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा गया। वहां से मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए 724 करोड़ का बजट भी पास हो गया है।
विज्ञापन


सिटी के लोगों को ऐसी मिलेगी राहत
दरअसल, वाया चंडीगढ़-कैथल-हिसार और वाया अंबाला कैंट-कैथल-हिसार जाने के लिए अंबाला शहर के भीतर से ही होकर जाना पड़ता है, क्योंकि ये हाईवे अंबाला सिटी में कालका चौक, पॉलीटेक्निक चौक, अग्रसेन चौक, मानव चौक व दुर्गा नगर चौक से होकर ही गुजरता है। इन सभी चौराहों के बीच अंबाला सिटी का बड़ा हिस्सा गुजर जाता है। इसीलिए सिटी का ये बीचोंबीच का हिस्सा हाईवे के ट्रैफिक से हमेशा डिस्टर्ब रहता है। इस हाईवे पर दिन-रात ट्रैफिक रहता है जबकि दिन में तो ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी होती है, क्योंकि अभी यह मार्ग सिंगल है। कई बार जाम शहर के भीतर भी पहुंच जाता है। इस वजह से शहर के भीतर का ट्रैफिक भी जाम हो जाता है। इसी को लेकर सिटी के सिटीजन बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं। इस हाईवे के फोरलेन होने के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


92 गांवों को भी होगा फायदा
अंबाला सिटी से लेकर जनसूई हेड (अंबाला सीमा) तक 92 गांव इस हाईवे से सटे हैं। इन गांवों के लोगों को शहर में आने के लिए इस हाईवे का ही सहारा लेना पड़ता है। गेहूं और धान के सीजन पर इस हाईवे पर ट्रेक्टर-ट्रालियों का जबरदस्त जोर रहता है। दिन-रात टैक्टर-ट्रालियां सरपट दौड़ती हैं। इसी वजह से इस हाईवे को पुलिस ने एक्सीडेंटल प्रोन एरिया में रखा हुआ है। आए दिन इस हाईवे पर हादसे होते रहते हैं। सिंगल रोड होने की वजह से सर्दियों में कोहरे के दौरान तो खतरा और भी ज्यादा बढ़ जता है। कोहरे में इस हाईवे पर ज्यादा हादसे होते हैं।

 इस रोड को फोरलेन करने की लोगों की पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। इस हाईवे पर हैवी ट्रैफिक की वजह से शहर का ट्रैफिक डिस्टर्ब रहता था। अब शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्व पार्षद सुरेंद्र कौर, अंबाला सिटी

गांवों के लोगों को शहर आने के लिए इसी हाईवे से होकर गुजरना पड़ता है।  धान, गेहूं के सीजन में तो यह रोड  काफी खतरनाक बन जाता है। हर सीजन में कोई न कोई हादसा इस हाईवे पर जरूर होता है लेकिन अब फोरलने होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
जसमेर सिंह भानोखेड़ी, सिटी

शहर से काफी टीचर व छात्र हाईवे पर पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थानों में आते-जाते हैं। ऐसे ही गांवों से भी बहुत से छात्र उच्च शिक्षा के लिए सिटी आते हैं। कुछ समय बाद ऐसा सुनने को मिल जाता है कि हादसे में छात्र की मौत हो गई। हाईवे सिंगल है, तंग है, इसीलिए ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। फोरलेनिंग का काम तो सरकार को बहुत पहले ही कर देना चाहिए था।

अनिल भाटिया, अंबाला सिटी

लोगों की यह मांग बहुत पुरानी थी। खैर, देर आए दुरुस्त आए। अब इस हाईवे को फोलेन करने का काम जल्द शुरू कर देना चाहिए। शहरवासी इस हाईवे का हाल जालंधर वाया अंबाला-पानीपत जैसा नहीं देखना चाहते, जो ढाई साल से लटका पड़ा है।
अनिल नया गांव, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed