फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drinking water crisis deepens in hundreds of houses of Bharat Colony, water is not coming for three days

Ambala News: भरत कॉलोनी के सैंकडों घरों में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नहीं आ रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in hundreds of houses of Bharat Colony, water is not coming for three days
अबाला। छावनी की भरत कॉलोनी के सैंकड़ों घराें में पानी का संकट गहरा गया है। तीन दिन से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है, जिसे लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने रोष जताया। लोगों का आरोप है जलापूर्ति विभाग को कॉलोनी में टयूबवेल लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अधिकारियों को बार बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला । वहीं स्थानीय नेताओं को भी पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया। लेकिन कोई हल नहीं निकला। महिलाओं को कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल का संकट दोहरी मार दे रहा है। वह लोग खरीदकर पानी लाने को मजबूर है, रात भर पानी की मोटर चलाकर करते रहते हैं पानी के आने का इंतजार।
विज्ञापन

शशी भाटिया ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है, विभाग की ओर से एक पानी का टैंकर आया है। इससे क्या होगा, रोज रोज की इस समस्या का हल कैसे निकलेगा ।
विज्ञापन

दासी देवी ने बताया कि रात रात में जागकर नींद खराब करते हैं ओर पानी की मोटर को चलाकर रखते है, अपनी बिजली भी खर्च कर रहे हैं। पडोस में महिला का ऑपरेशन हुआ है, क्या वह टैंकर के पास से पानी का बर्तन उठाकर अपने घर में लेकर जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीणू का कहना है कि एक कैंपर 35 रुपये का आता है वह रोज राेज कब तक पानी का कैंपर खरीद कर पानी पीए, कहां से आएंगे रोजाना के 35 रुपये।
कविता शर्मा ने बताया कि स्थानीय नेता को जब हमने पानी की समस्या के बारे में बताया तो उन्होनें कहा कि अपनी जमीन खरीद लो, हम उस पर टयूबवेल लगवा देंगे, इसके बाद पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

रेणू ने बताया कि रात भर जागकर जागरण करना पड़ता है। हमें जहां मर्जी से पानी दिया जाए यह सरकार की जिम्मेदारी है
वर्जन
भरत कॉलोनी में टयूबवेल नहीं है जिसके कारण पानी की दिक्कत आ रही है, सोमवार को पानी का टैंकर भेजा गया है और भरत कालोनी में दोपहर को जगाधरी रोड स्थित प्रकाश डेयरी के पास टयूबवेल से पानी की सप्लाई दी गई है। रोजाना दोपहर के समय पानी की सप्लाई दी जाएगी।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जलापूर्ति विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed