{"_id":"66633d17b8807faaaa01ce5f","slug":"drama-in-vidya-nagar-over-committees-lakhs-of-rupees-both-parties-filed-complaints-against-each-other-ambala-news-c-36-1-sknl1017-124250-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कमेटी के लाखों रुपये को लेकर विद्या नगर में ड्रामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कमेटी के लाखों रुपये को लेकर विद्या नगर में ड्रामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन
अंबाला। कमेटी के लाखों रुपये की देनदारी के लिए छावनी के विद्या नगर में शुक्रवार दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। एक पक्ष में कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। वे एक महिला पर कमेटी के लाखों रुपये नहीं देने के आरोप लगा रही थीं। जबकि संबंधित महिला ने सभी आरोपों को नकारा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर बहस और अभद्र व्यवहार हुआ।
सूचना पाकर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और इलाका पुलिस को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच जिस महिला पर आरोप लग रहे थे वो बाजुओं में ब्लेड नुमा हथियार लगने पर खून से लथपथ हो गई। उपचार के लिए उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां महिला ने भीड़ पर हमला करने के आरोप लगाए तो वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि महिला ने खुद को फंसते देखकर दबाव डालने के लिए अपनी ही बाजू को काट लिया।
पड़ाव थाने में दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। हेड कांस्टेबल चरण सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जारी है। उधर, विद्या नगर में रहने वालों ने घायल महिला पर लाखों रुपये की कमेटी डाली थी। किसी के तीन तो किसी के चार लाख रुपये थे। सभी पैसे न देने का आरोप लगा रहे थे। बोल रहे थे कि पंचायत के बावजूद भी महिला पैसे नहीं दे रही है।