फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains and drains clogged with dirt, preparations incomplete

Ambala News: गंदगी से अटे नाले और ड्रेन, तैयारियां अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Drains and drains clogged with dirt, preparations incomplete
अंबाला सिटी। डीसी डॉ. शालीन ने वीरवार को शहर के 40 से ज्यादा स्थानों पर जाकर बाढ़ की बचाव की तैयारी देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बारिश से पहले बाढ़ से बचाव की तैयारियों को मिशन मोड में पूरा करने और नालों की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग बाढ़ से बचाव की तैयारियों पर समीक्षा की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में ड्रेन कई जगहों से अटी पड़ी है और नालों की सफाई की हालत खस्ता है। जिससे सफाई का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसलिए निगम ने सफाई कर्मचारियों की संख्या और मशीनरी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अंबाला कैंट के गुड़गुड़िया नाले सहित अन्य प्रमुख नालों की सफाई बेशक जोरों-शोरों से शुरु हो गई है, लेकिन अभी कुछ रिहायशी क्षेत्रों में ऐसे नाले हैं जो गंदगी से अटे पड़े हैं। इसमें राम नगर, बाजीगर बस्ती के पास स्थित एफसीआई गोदाम और मिलाप नगर सहित कैंट बस अड्डे के बाहर का मुख्य नाला शामिल है। ऐसे नाले मानसून में बाढ़ का कारण बन सकते हैं। लोगों ने इन नालों की सफाई को लेकर भी नगर परिषद से गुहार लगाई है कि वो उक्त क्षेत्रों की तरफ ध्यान देकर यहां भी सफाई करवाएं। इसके अलावा नगर परिषद ने छोटे नालियों से भी गंदगी निकालनी शुरु कर दी है, हालांकि गंदगी निकालकर इसे उठाने का कार्य नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नहीं कर रहे। ऐसे में गली-मोहल्लों में जलभराव की समस्या से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



डीसी डॉ. शालीन ने आर्य समाज मंदिर से शहर का दौरा शुरू किया। उन्होंने यहां नालों की सफाई के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने इंद्रपुरी कॉलोनी में रेलवे लाइन के नीचे से निकलने वाले नाले को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां शहर में नालों से कचरा निकाला जा रहा है, उसे तत्काल ट्रैक्टर-ट्रालियों से उठवाया जाए, अन्यथा वह कचरा बरसात के मौसम में वापस उन्हीं नालियों व नालों में बह जाएगा। इसके साथ उन्होंने शहर के अंदर व शंभू बॉर्डर के नजदीक, एनएच-44 के साथ लगते व 152 डी के नजदीक जनस्वास्थ्य विभाग के नालों का भी दौरा किया। उन्होंने यहां जेसीबी लगाकर उनकी सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की ओर आने वाले नाले पर तत्काल मशीन लगाकर सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनमोहन नगर के पास नाले की सफाई के कार्य की सराहना भी की। नगर निगम संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि डीसी शालीन ने शहर में सफाई को लेकर निरीक्षण किया है। सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। इस बार मानसून जल्दी दिख रहा है, इसलिए सभी 89 छोटे-बड़े नालों और 3 बड़ी ड्रेन की जल्दी एक बार सफाई का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। ड्रेन की सफाई एजेंसी कर रही है, जबकि शहर के नालों की सफाई निगम कर्मचारी कर रहे हैं। मानसून जल्दी होने को लेकर कार्य जल्दी करवाया जाएगा। इसके लिए मशीनरी व सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 8 से 10 मशीन बढ़ाई जाएंगी और 50 से 60 सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे ताकि सफाई कार्य जल्दी हो सके। उन्होंने सेक्टरों में सफाई को लेकर एचएसवीपी और रेलवे के क्षेत्र के लिए रेलवे अधिकारियों से बैठक भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों का किया दौरा

डीसी ने आर्य नगर मंदिर, नदी मोहल्ला, नया बांस कालोनी, सर्कुलर रोड, इंद्रपुरी कालोनी, इंद्रपुरी मोटर पंपिग स्टेशन, न्यू इंद्रपुरी, भगवान महावीर जैन चौक, पुरानी घास मंडी, बनूड़ी नाका, 152 डी के पास घग्गर प्वाइंट, अंबाला ड्रेन का अंतिम प्वाएंट, शंभु बोर्ड घग्गर पुल, मानकपुर रोड के पास, बनूड़ी नाके के सामने, मनमोहन नगर, मोटर मार्केट काला पुल, प्रताप नगर रेलवे फाटक बलदेव नगर के पास, शिव बाग बलदेवनगर, कबीर नगर पुलिया, मथुरा इनकलेव, इंको पुलिया चौक, नाला इंको टू लक्ष्मीनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक, जंडली श्मशान घाट के पास नाला, वाटिका सेक्टर-23, मानव चौक के पास, नसीरपुर, गणेश विहार नजदीक दयानंद पब्लिक स्कूल, नग्गल के पास गंदे नाले का दौरा किया। इस मौके पर भाजपा नेता रितेश गोयल, अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी, नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

----------------
शहर में सफाई प्रक्रिया धीमी
बरसाती सीजन में शहर में पानी निकासी को लेकर बड़ी समस्या रहती है। खास तौर पर शहर के बीच के इलाकों और सेक्टरों में भी पानी निकासी परेशानी है। बीते दिनों हल्की बारिश से ही शहर की कई काॅलोनियों में जलभराव हो गया था। जिस कारण नगर निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता समेत अन्य नेताओं ने भी निगम को घेरा था। वहीं, सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन भी सेक्टर के नालों की सफाई के लिए अधिकारियों को मिल चुकी है। यहां सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed