{"_id":"651c6d4e9c9198557d06dbc8","slug":"dr-priyanka-daughter-in-law-of-ambala-won-the-title-of-mrs-universe-in-america-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अंबाला की बहू डॉ. प्रिंयका ने अमेरिका में जीता मिसेज यूनिवर्स का खिताब, अब मिसेज वर्ल्ड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अंबाला की बहू डॉ. प्रिंयका ने अमेरिका में जीता मिसेज यूनिवर्स का खिताब, अब मिसेज वर्ल्ड की तैयारी
Wed, 04 Oct 2023 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:06 AM IST
सार
दो बच्चों की मां के फिटनेस व मॉडलिंग के शौक ने यह मुकाम दिलवाया है। अब मिसेज वर्ल्ड की तैयारी है।
विज्ञापन
अंबाला की बहू प्रियंका गुलाटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंबाला की बहू डॉ. प्रियंका गुलाटी ने अमेरिका में मिसेज यूनिवर्स का खिताब हासिल किया है। पेशे से होम्योपैथिक डॉक्टर अब नौ अक्तूबर को फिलीपींस में होने वाली मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में उतरेंगी। इससे पहले भी प्रियंका 2014 में मिसेज सैटल क्वीन बनी थी। उधर, मिसेज वर्ल्ड को लेकर प्रियंका के घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
प्रियंका की सास शशी गुलाटी व ससुर धर्मपाल गुलाटी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि बहू को पहले से ही मॉडलिंग का शौक था। अमेरिका में वैसे तो वह रियल एस्टेट का कारोबार करती हैं, लेकिन शौकिया तौर पर मॉडलिंग भी करती हैं। परिजनों का कहना है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई भारत की लड़की ने वहां रहते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
छावनी के एकता विहार निवासी शशी गुलाटी ने बताया कि शादी के बाद प्रियंका के पास एक बेटा और एक बेटी है। बेटी 13 वर्षीय सुहानी और बेटा नौ वर्षीय अरमान। पति गगन गुलाटी आईटी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बीएसएनएल से डिप्टी जीएम रिटायर्ड व रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर ससुर धर्मपाल गुलाटी ने बताया कि डॉ. प्रियंका मूलरूप से पंचकूला के सेक्टर-8 की रहने वाली है। उसकी शादी बेटे गगन गुलाटी के साथ 2006 में हुई थी। शादी के एक साल बाद बेटा परिवार सहित अमेरिका में शिफ्ट हो गया था। अमेरिका में ही वह पीआर है। हालांकि प्रियंका ने इंडिया से नहीं बल्कि अमेरिका की तरफ से ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।