फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dr. Nidha had sent a message of ill health to the professor.

Ambala News: डॉ. निधा ने प्रोफेसर को भेजा था तबियत खराब का मैसेज

Wed, 17 Apr 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Dr. Nidha had sent a message of ill health to the professor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मुलाना के हॉस्टल नंबर 15 में मृत अवस्था में मिलीं अमृतसर के रामतीर्थ रोड निवासी 27 वर्षीय डॉ. निधा का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई। ऐसे में पुलिस ने इत्तिफाकन मौत की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।
मुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक डॉ. निधा एमडी की पढ़ाई कर रही है। सोमवार अलसुबह हाजिरी लगाने वाली प्रोफेसर को भी मैसेज भेजा हुआ था कि उसकी तबियत खराब है।
विज्ञापन

डायरिया व उल्टियां हो रही हैं। प्रोफेसर ने वो मैसेज नहीं देखा था। उधर, सोमवार को डॉ. निधा को क्लास के लिए ओटी में जाना था लेकिन वो नहीं पहुंची तो छात्राओं ने पता किया। हॉस्टल पहुंचने पर कमरा भीतर से बंद मिला था। इसकी सूचना तुंरत अस्पताल प्रबंधन तो दी। दरवाजा तोड़कर देखा कि डॉ. निधा मृत अवस्था में थीं। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed