{"_id":"61ce08c0b5137a0dab063936","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-four-in-laws-ambala-news-knl944999184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
विज्ञापन
होली गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ एसपी अंबाला को शिकायत सौंपी। अब पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 26 अप्रैल को गांव होली निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। इसमें ससुराल वालों के अनुसार दहेज भी दिया गया। मगर, शादी के पहले ही हफ्ते दहेज कम होने का ताना देकर आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। विवाहिता ने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता के माता-पिता से भी गाली गलौज की व धक्का-मुक्की कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद भी विवाहिता के साथ मारपीट जारी रही।
विवाहिता के माता-पिता ने बिचौलिए को लेकर पंचायत की व विवाहिता को अपने साथ ले गए। विवाहिता के आरोप हैं कि पंचायत के दौरान उसके गहने सास ने अपने पास रख लिए। विवाहिता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति संजीव कुमार, सास, जेठ नरेश कुमार व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।